CM भगवंत मान ने किया ऐलान, पंजाब में होने जा रहा अब यह काम
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

CM भगवंत मान ने किया ऐलान, पंजाब में होने जा रहा अब यह काम

Punjab CM Bhagwant Mann on Mohalla Clinics

Punjab CM Bhagwant Mann on Mohalla Clinics

Punjab News  : पंजाब की सत्ता में आते ही आम आदमी पार्टी ने फैसलों की झड़ी लगा रखी है| सीएम मान आयेदिन कोई न कोई ऐलान करते नजर आ रहे हैं| अब सीएम मान ने पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है| दरअसल, सीएम मान ने शुक्रवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री - स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक ख़ास मीटिंग की| इस मीटिंग में दिल्ली की तर्ज़ पर पंजाब भर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का फैसला लिया गया|

सीएम मान ने किया ट्वीट...

बतादें कि, सीएम मान ने ट्वीट करके इसका ऐलान किया| मान ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''स्वास्थ्य मंत्री - स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की... दिल्ली की तर्ज़ पर पंजाब भर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने जा रहे हैं| पंजाब की जनता को शानदार और मुफ्त इलाज देने का वादा पूरा करेंगे... स्वास्थ्य सेवाओं में पंजाब पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम करेगा''|

बतादें कि, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के समय आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि अगर पार्टी पंजाब के सत्ता में आती है तो यहां दिल्ली की तरह मोहल्ला क्लीनिक बनाये जायेंगे| ध्यान रहे कि, हाल ही में सीएम मान ने दिल्ली का दौरा किया था| इस दौरे में सीएम मान ने दिल्ली के स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखे थे|

यह पढ़ें - सिद्धू पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: कोई तरस नहीं... सरेंडर करने के लिए कुछ दिनों का मांगा था समय, कोर्ट ने कह दी यह बात