CM will discuss with industrialists before the budget.हरियाणा सरकार ने दी जानकारी: बजट से पहले उद्योगपतियों के साथ चर्चा करेंगे सीएम
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा सरकार ने दी जानकारी: बजट से पहले उद्योगपतियों के साथ चर्चा करेंगे सीएम

undefined

CM will discuss with industrialists before the budget.

हरियाणा के बजट को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उद्योगपतियों समेत अन्य कार्यों से जुड़े लोगों के साथ रायशुमारी करेंगे। प्री- बजट बैठकों का दौर 29 दिसंबर से शुरू होगा। सीएम पानीपत में उद्योगपतियों के साथ पहली बैठक करेंगे। इसके बाद वे सोनीपत और फिर गुरुग्राम में भी उद्योगपतियों से राय लेंगे।

इन सभी से राय लेने के बाद बजट तैयार किया जाएगा। यही नहीं, किसानों के अलावा अन्य वर्गों के साथ भी सीएम की बैठकें होनी है। बजट से पूर्व सीएम विधायकों, सांसदों के साथ भी बैठक करेंगे। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा का बजट मार्च के अंत तक पेश हो सकता है। सूत्रों की मानें तो कि सीएम की प्रगतिशील किसानों के साथ भी बैठक हो सकती है।

किसान बजट में क्या नया चाहते हैं, किस तरह की योजनाओं को बदला जाना चाहिए। सीएम सभी विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे, इनमें न केवल सत्ताधारी भाजपा के विधायक शामिल होंगे, बल्कि कांग्रेस और इनेलो के अलावा निर्दलीय विधायकों के साथ भी सीएम की बैठक होगी.