पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में: पंजाब को घोषित किया आपका प्रभावित राज्य

All 23 districts of Punjab are affected by floods:
Punjab are affected by floods: पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य सरकार ने पूरे पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। प्रदेश के सभी 23 जिलों में बाढ़ का पानी भर गया है।
गुरदासपुर सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 324 गांव जलमग्न हैं। अमृतसर में 135, बरनाला में 134 और होशियारपुर में 119 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है और 3 लोग लापता हैं।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नंगल इलाके में बारिश से खड्डों और सतलुज के किनारे के गांवों में बांधों के कमजोर होने की चेतावनी दी है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।
हरिके पत्तन हेड वर्क्स से 3.05 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद तरनतारन को हाई फ्लड एरिया घोषित किया गया है। फाजिल्का और फिरोजपुर के कई गांव भी इससे प्रभावित होंगे।
बाढ़ से करीब 3.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अकेले गुरदासपुर में 1.45 लाख और अमृतसर में 1.17 लाख लोग प्रभावित हैं। मौतों के मामले में पठानकोट में सबसे ज्यादा 6 लोगों की जान गई है। लुधियाना में 4, जबकि अमृतसर, बरनाला, मानसा, रूपनगर और होशियारपुर में 3-3 लोगों की मौत हुई है।