चंडीगढ़ प्रशासन के बुलडोजर पर हाईकोर्ट का ब्रेक: सेक्टर-25 की जनता कॉलोनी में अवैध निर्माण तोड़ने पर रोक लगी, देखें पूरी खबर

चंडीगढ़ प्रशासन के बुलडोजर पर हाईकोर्ट का ब्रेक: सेक्टर-25 की जनता कॉलोनी में अवैध निर्माण तोड़ने पर रोक लगी, देखें पूरी खबर

Punjab and Haryana High court stays demolition drive at Janta colony Sector 25 chandigarh

Punjab and Haryana High court stays demolition drive at Janta colony Sector 25 chandigarh

Chandigarh News : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को बड़ा झटका दिया है| दरअसल, हाईकोर्ट ने सेक्टर-25 की जनता कॉलोनी में अवैध निर्माण को धवस्त करने की प्रशासन की तैयारियों पर पानी फेर दिया है| हाईकोर्ट ने फिलहाल के लिए यानि अगले आदेश तक जनता कॉलोनी में अवैध निर्माण को धवस्त करने पर रोक लगा दी है|

बतादें कि, चंडीगढ़ प्रशासन 15 मई को जनता कॉलोनी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में था| पर अब चंडीगढ़ प्रशासन के बुलडोजर पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का ब्रेक लग गया| ज्ञात रहे कि, इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन कॉलोनी नं. 4 में अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई कर चुका है| चंडीगढ़ प्रशासन की इस कार्रवाई से न जाने कितने लोगों को अपने आसरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा|