Pune Train Derail Planning| ट्रेन पलटाने की साजिश, सैकड़ों लोग मारे जाते; पुणे में पटरी पर 5 जगह रखे मिले बड़े साइज के पत्थर

ट्रेन पलटाने की साजिश, सैकड़ों लोग मारे जाते! पटरी पर 5 जगह रखे मिले बड़े साइज के पत्थर, सूचना मिलते ही भाग पड़ी पेट्रोलिंग टीम, ये किस हैवान की करतूत?

Pune Train Derail Planning Big Accident Averted Video Viral

Pune Train Derail Planning Big Accident Averted Video Viral

Pune Train Derail Planning: कैसे लोग हैं यार! कुछ भी करने से पहले सोचते ही नहीं। इंसानियत छोड़ हैवान बन बैठे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे में ट्रेन पलटाने की साजिश की गई है। यहां किसी ने पटरी पर बड़े साइज के भारी पत्थर रख दिए। पटरी पर 10 से 20 मीटर की दूरी पर 5 जगह पत्थर रखे मिले हैं। पटरी पर पत्थर इस तरह से रखे थे कि, जो भी ट्रेन वहां से गुजरती वह भयावह हादसे का शिकार हो जाती।

लेकिन गनीमत यह रही कि, इससे पहले एक लोकल ट्रेन दूसरी लाइन से गुजरी और उस ट्रेन के चालक दल ने ये पत्थर देख लिए। जिसके बाद चालक दल ने फौरन नजदीकी चिंचवड़ स्टेशन मास्टर को सूचित किया। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने तत्काल पेट्रोलिंग टीम को सूचना देते हुए उक्त लाइन पर आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन को रुकने को कहा। पेट्रोलिंग टीम द्वारा जब पत्थर हटा लिए गए और आगे कहीं पत्थर न हो। जब इसकी जांच कर ली गई। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

ये किस हैवान की करतूत? पुलिस तलाश रही

सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि, यह पूरी घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:40 बजे के आसपास की है। पुणे-मुंबई अपलाइन पर पांच अलग-अलग स्थानों पर पत्थर रखे गए। लेकिन समय रहते एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। अधिकारी ने कहा कि, डाउन लाइन पर लोनावला से पुणे आ रही 01561 लोकल ट्रेन के चालक दल ने अपलाइन पर पत्थर देखे। जिसके बाद नजदीकी चिंचवड़ स्टेशन मास्टर को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने पेट्रोलिंग टीम को जानकारी दी और साथ ही 16352 नागरकोली-CSMT एक्सप्रेस ट्रेन जो इस लाइन पर आ रही थी, उसे तत्काल रूप से रुकने को कहा गया। पेट्रोलिंग टीम ने मौके पहुँचकर जब पत्थर हटा दिए। इसके बाद ट्रेन रवाना की गई।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि, ये इरादा जिसका भी था बेहद खतरनाक था। इससे ट्रेन पलटने के साथ बड़ी जनहानि हो सकती थी। अधिकारी ने कहा कि ये काम असामाजिक तत्वों का है। RPF, GRP और लोकल पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आस-पास के स्थानों पर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। साथ ही हमारी पुलिस इस तरह की घटना में हर ऐंगल से जांच-पड़ताल कर रही है।

वीडियो देखिए