प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, शासन और सुधारों पर होगा मंथन

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, शासन और सुधारों पर होगा मंथन

Prime Minister Modi to hold a key meeting

Prime Minister Modi to hold a key meeting

नई दिल्ली। Prime Minister Modi to hold a key meeting, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को नई दिल्ली के 'सेवा तीर्थ' में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक इस साल की मंत्रिपरिषद की पहली बैठक है, जिसमें कैबिनेट के प्रमुख सदस्य शामिल होंगे। बैठक में शासन, नीतियों के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ-साथ कैबिनेट फेरबदल की अटकलें भी चर्चा का विषय बन सकती हैं।

मीटिंग का क्या है एजेंडा?

शाम 4:30 बजे शुरू होने वाली यह बैठक चार से पांच घंटे तक चलने की संभावना है। सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य फोकस विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, प्रमुख निर्णयों, उनके परिणामों और आने वाले महीनों की प्राथमिकताओं पर होगा।

सभी मंत्रालयों ने पहले ही कैबिनेट सचिवालय को पिछले दो वर्षों के सुधार उपायों का विवरण और पिछले 12 वर्षों की सफल योजनाओं की सूची सौंपी है। बैठक में इन रिपोर्टों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।

ईरान युद्ध और आर्थिक संकट पर होगी बात

प्रधानमंत्री मोदी मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट और ईरान युद्ध पर भी विचार करेंगे। इस युद्ध का भारत पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों- खासकर ऊर्जा कीमतों और व्यापार प्रवाह- पर चर्चा हो सकती है।

मंत्रालयों को नागरिकों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान रहेगा।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, आम लोगों के हित में सभी क्षेत्रों में सुधार लाने की सरकार की प्राथमिकता पर जोर दिया जाएगा।

12 वर्ष पूरे होने पर सरकार का मंथन

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब प्रधानमंत्री मोदी सरकार 9 जून को अपने 12 वर्ष पूरे कर लेगी। बैठक में इन सालों के कामकाज पर एक रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने पहले ही अगले 10 वर्षों के सुधारों की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' से आमूलचूल बदलाव और आम नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया है। बता दें मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक 4 जून 2025 को हुई थी।