चक्रधरपुर रेल मंडल का गौरव: 09 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रपति और मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त पुरस्कार
Pride of the Chakradharpur Railway Division
चक्रधरपुर। Pride of the Chakradharpur Railway Division, दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के कुल 26 अभ्यर्थियों ने दो प्रतिष्ठित सम्मानों राष्ट्रपति पुरस्कार एवं मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त पुरस्कार के लिए योग्यता प्राप्त की है। इनमें से 14 अभ्यर्थियों को माननीय राष्ट्रपति महोदय के द्वारा हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि 12 अभ्यर्थियों को मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
चक्रधरपुर रेल मंडल के यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है कि दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के कुल 26 अभ्यर्थियों में से 09 प्रतिभाशाली एवं समर्पित युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। 09 में से चक्रधरपुर रेल मंडल के 6 अभ्यर्थियों को राष्ट्रपति पुरस्कार तथा 3 अभ्यर्थियों को मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त पुरस्कार के लिए चयनित हुए है।
इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
चक्रधरपुर रेल मंडल के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नितिश कुमार प्रमाणिक (रोवर), विशाल कुमार यादव (रोवर), सनातन माझी (रोवर), महक कुमारी (गाइड), नम्रता कुमारी (रेंजर), आशा कुमारी प्रधान (रेंजर) है। जबकि मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शेखर प्रधान (स्काउट), दीपक कुमार शर्मा (रोवर), अंकिता शील (रेंजर) शामिल है।
इन युवा सदस्यों की यह सफलता उनके समर्पण, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम का परिणाम है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।