Presidential Election Announced: देखिये देश में कब होगा राष्ट्रपति चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा कार्यक्रम

Presidential Election Announced: देखिये देश में कब होगा राष्ट्रपति चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा कार्यक्रम

Presidential Election 2022 Announced

Presidential Election 2022 Announced

Presidential Election: चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रपति चुनाव 2022 कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है| आयोग के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव के लिए 15 जून को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और 18 जुलाई को मतदान होगा| वहीं, मतगणना 21 जुलाई को होगी|

चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 में कुल 4,809 मतदाता मतदान करेंगे। कोई भी राजनीतिक दल अपने सदस्यों को व्हिप जारी नहीं कर सकता है| बतादें कि, इस चुनाव के बाद देश को अपना 15वां राष्ट्रपति मिलेगा|

मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद....

ज्ञात रहे कि, वर्तमान में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (76 साल) हैं| लेकिन देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है| रामनाथ कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति का कार्यभार ग्रहण किया था|

पिछला चुनाव कब हुआ था ....

बतादें कि, राष्ट्रपति का पद एक सर्वोच्च संवैधानिक पद है। संवैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत हर 5 वर्षों में राष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है। पिछला राष्ट्रपति चुनाव 17 जुलाई 2017 को हुआ था| इस तारीख में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की गई थी और 20 जुलाई को काउंटिंग हुई थी।

चुनाव होता कैसे है?

मालूम रहे कि, भारत के राष्ट्रपति चुनाव में जनता वोट नहीं डालती है| हालांकि, जनता के द्वारा चुने गए नेता इस चुनाव में वोट डालते हैं| राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) के सदस्यों के साथ ही सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य वोट करते हैं|

हालांकि राज्यसभा, लोकसभा या विधानसभाओं के मनोनीत सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने का हक नहीं हैं| इसी तरह राज्यों की विधान परिषदों के सदस्यों को भी राष्ट्रपति चुनाव में शामिल होने का हक नहीं है| बतादें कि, राष्ट्रपति का चुनाव बैलेट पेपर से होता है|