President Election Result 2022 LIVE: सांसदों के बाद अब 10 राज्यों के विधायकों के वोटों का परिणाम आया सामने, देखें किसके पक्ष में भारी हुई गिनती

President Election Result 2022 LIVE: सांसदों के बाद अब 10 राज्यों के विधायकों के वोटों का परिणाम आया सामने, देखें किसके पक्ष में भारी हुई गिनती

President Election Result 2022 Live Updates

President Election Result 2022 Live Updates

President Election Result 2022 LIVE: राष्‍ट्रपति चुनाव का परिणाम कुछ ही देर में सबके सामने आने वाला है| वोटों की गिनती लगातार जारी है| सांसदों के वोटों की गिनती की जा चुकी है और अब अलग-अलग राज्यों की विधानसभाओं के विधायकों द्वारा डाले गए वोटों की गिनती की जा रही है|

बतादें कि, अबतक 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती हो चुकी है| जानकारी दी गई है कि इन राज्यों के 1138 विधायकों के वोटों में 809 वोट BJP/NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को मिले हैं| जिनकी वैल्यू 1,05,299 है| जबकि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 329  वोट हासिल हुए हैं| जिनकी वैल्यू 44,276 है|

सांसदों के वोटों पर एक नजर ...

बतादें कि, 748 सांसदों के वोटों की गिनती में BJP/NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को 540 वोट हासिल हुए हैं| जिनकी वैल्यू  3,78,000 है| वहीं, विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट हासिल हुए हैं| जिनकी वैल्यू 1,45,600 है| बरहाल, नतीजे द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में ही हैं| उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है|