राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 38 करने को दी मंजूरी
- By Gaurav --
- Monday, 18 May, 2026
President Droupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के केंद्र सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने ‘सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026’ जारी करने को मंजूरी दे दी है। इसके तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी जाएगी। यह संशोधन ‘सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) अधिनियम, 1956’ में किया गया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 मई 2026 को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सरकार का मानना है कि जजों की संख्या बढ़ने से सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। विधि विशेषज्ञों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया है। उल्लेखनीय है कि 31 मार्च 2025 तक सुप्रीम कोर्ट में 81,394 मामले लंबित थे।