बीकानेर में सीमाओं को ‘स्मार्ट’ बनाने की तैयारी, अमित शाह करेंगे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी समीक्षा

बीकानेर में सीमाओं को ‘स्मार्ट’ बनाने की तैयारी, अमित शाह करेंगे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी समीक्षा

Preparations Underway to Make Borders Smart in Bikaner

Preparations Underway to Make Borders 'Smart' in Bikaner

Preparations Underway to Make Borders 'Smart' in Bikaner, राजस्थान से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा को अब पूरी तरह 'स्मार्ट' बनाने की तैयारी तेज हो गई है. देश की सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने तथा घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 25 और 26 मई को बीकानेर के महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं. रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माने जा रहे इस दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा की आधुनिक तकनीकों पर बड़ा मंथन होगा. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गृहमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास बताया है.

25 मई को बीकानेर पहुंचेंगे शाह, BSF मुख्यालय में करेंगे रात्रि विश्राम

तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मई को बीकानेर पहुंचेंगे. सीमा सुरक्षा की समीक्षा के उद्देश्य से आ रहे शाह 25 मई की रात बीएसएफ (BSF) सेक्टर मुख्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद अगले दिन सीमा अग्रिम चौकियों का जायजा लेंगे.

26 मई को सांचू बॉर्डर पर सैनिक सम्मेलन, महिला बैरकों का होगा ई-उद्घाटन

दौरे के दूसरे दिन, यानी 26 मई को गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे सांचू बॉर्डर चौकी पहुंचेंगे. यहां वे देश की रक्षा में मुस्तैद BSF जवानों के साथ सीधा संवाद करेंगे और सैनिक सम्मेलन में शिरकत कर उनका हौसला बढ़ाएंगे.

5 संभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महामंथन

अमित शाह का यह दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी रणनीतिक बैठक का गवाह बनेगा. दौरे के दौरान गृहमंत्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पांच संभागों के उच्च प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग करेंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से बॉर्डर पर आधुनिक तकनीकों (जैसे सेंसर, ड्रोन और स्मार्ट फेंसिंग) के उपयोग और घुसपैठ रोकने के फुलप्रूफ प्लान पर अंतिम मुहर लग सकती है.

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का राहुल गांधी पर तीखा हमला

बीकानेर दौरे पर आए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत में जहां एक तरफ गृहमंत्री के दौरे की अहम जानकारी साझा की, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला. कानून मंत्री मेघवाल ने कहा, 'राहुल गांधी हमेशा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं. उनकी राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है और वे देश के सामने बार-बार अपनी इसी अमर्यादित शैली का परिचय देते हैं.'