Power Supply to Remain Suspended
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हमीरपुर के कई क्षेत्रों में 7 जून को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद

undefined

Power Supply to Remain Suspended

विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत 7 जून को लाइनों एवं विद्युत उपकरणों की आवश्यक मरम्मत तथा बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता Saurabh Rai ने बताया कि निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते हीरानगर, सर्किट हाउस क्षेत्र, डांग क्वाली, वन विभाग कॉलोनी, एसडीएम आवास, बिजली बोर्ड ऑफिसर कॉलोनी, ठाकुर नर्सिंग होम क्षेत्र, नादौन चौक, गांधी चौक, वार्ड नंबर-8, बरोहा, औद्योगिक क्षेत्र, बल्ही, मोहीं, स्वाहल, जमली तथा आसपास के इलाकों में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सहायक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि मौसम अथवा तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार कार्य अवधि में आवश्यक बदलाव भी किया जा सकता है।