झारखंड में राज्यसभा सीट को लेकर सियासी हलचल तेज, कांग्रेस और झामुमो के बीच बढ़ी बातचीत

झारखंड में राज्यसभा सीट को लेकर सियासी हलचल तेज, कांग्रेस और झामुमो के बीच बढ़ी बातचीत

1000229157

Political activity intensifies in Jharkhand over Rajya Sabha seat

रांची। Political activity intensifies in Jharkhand over Rajya Sabha seat, झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कांग्रेस से नाराजगी को दूर करने तथा राज्यसभा चुनाव में एक सीट की दावेदारी के प्रयासों के तहत प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क के साथ शुक्रवार को रांची पहुंच रहे हैं।

ये दोनों नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर राज्यसभा चुनाव के लिए एक सीट की मांग रखेंगे। मुलाकात के दौरान दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तथा गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हो सकती है।

हाल के दिनों की कुछ गतिविधियों से कांग्रेस पार्टी में ऊपर तक यह संदेश पहुंच चुका है कि किसी न किसी कारण से हेमंत सोरेन कांग्रेस से नाराज हैं। नाराजगी की बात से इन्कार कर भी दिया जाए तो झामुमो की कांग्रेस के प्रति बढ़ती बेरुखी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो रहा है।

विक्रमार्क और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अपने साथ तेलंगाना के डिप्टी सीएम को लेकर पहुंच रहे हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी विक्रमार्क ने लिया है।

 

शुक्रवार को ही उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से हो सकती है। दोनों नेता राज्यसभा चुनाव को लेकर न सिर्फ मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे, बल्कि उनकी नाराजगी को भी दूर करने का प्रयास करेंगे। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव, इसके बाद असम चुनाव और पश्चिम बंगाल के चुनाव के क्रम में दोनों दलों के बीच दूरियां बढ़ी हैं।

इसे दूर करने के प्रयासों के तहत कांग्रेस अपनी ओर से झामुमो को मनाने में जु्ट गई है। बताते चलें कि कांग्रेस एक सीट पर अपनी दावेदारी कर रही है। हालांकि झामुमो की इसपर स्वीकृति मिलने के बाद कांग्रेस को राजद को भी मनाना होगा।