पुलिस ने डेटिंग पेंटिंग का काम करने वाले आरोपी तस्कर को चरस समेत किया गिरफ्तार
Police arrested an accused smuggler
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 354 ग्राम चरस बरामद।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने मोटर मार्केट मनी माजारा में डेटिंग पेंटिंग का काम करने वाले आरोपी तस्कर को चरस समेत गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी तस्कर की पहचान न्यू इंद्रा कॉलोनी मनी माजारा निवासी 39 वर्षीय धनवीर सिंह नेगी के रूप में हुई है। पुलिस ने
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 354 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते पुलिस की टीम 5 जून को एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। समय करीब 3 बजकर 20 मिनट का होगा।जब पुलिस की टीम आईटी पार्क स्थित कच्चा रास्ता पिछली साइड एयरटेल कार्यालय के नजदीक पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त आरोपी को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से 354 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए रखो गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी तस्कर के खिलाफ पहले भी 8 अलग अलग मामले दर्ज पाए गए है।