राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में PM नरेन्द्र मोदी ने दिया विदाई रात्रिभोज, कई आदिवासी नेता भी हुए शामिल
BREAKING
ब्रह्मलीन हुए जैन मुनि अभय कुमार जी महाराज; चंडीगढ़ में शरीर त्यागा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नम हुईं आंखें चंडीगढ़ में तेज रफ्तार Thar का कहर; 2 युवतियों को कुचला, देव समाज कॉलेज के पास यह भीषण हादसा, चालक मौके से भागा हरियाणा IPS पूरन कुमार पंचतत्व में विलीन; भाई और बेटियों ने चिता को दी मुखाग्नि, सुसाइड के 8 दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार पहले एयर स्ट्राइक, 12 अफगानियों की मौत, फिर पाकिस्तान में घुसकर तालिबान का हमला, 12 घंटे में क्या क्या हुआ? इंस्टा क्वीन मुस्कान मिश्रा का सियासी करियर खतरे में... सपा ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, महंत राजू दास से मुलाकात बना कारण

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में PM नरेन्द्र मोदी ने दिया विदाई रात्रिभोज, कई आदिवासी नेता भी हुए शामिल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में PM नरेन्द्र मोदी ने दिया विदाई रात्रिभोज

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में PM नरेन्द्र मोदी ने दिया विदाई रात्रिभोज, कई आदिवासी नेता भी

नयी दिल्ली|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए यहां रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू भी कोविंद के विदाई रात्रिभोज में शामिल हुईं, जिनका कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात्रिभोज में देश के लगभग सभी हिस्सों के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें कई पद्म पुरस्कार विजेता और आदिवासी नेता हैं। एक सूत्र ने बताया कि यह रात्रिभोज ‘‘अद्वितीय’’ था क्योंकि इसमें दिल्ली के अलावा अन्य जगहों की हस्तियों की भी मौजूदगी पर जोर दिया गया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद जी के सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी की। द्रौपदी मुर्मू जी, वेंकैया जी और मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले कई व्यक्तियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, आदिवासी समुदाय के नेताओं और अन्य लोगों का रात्रिभोज में स्वागत करते हुए भी हमें खुशी हुई।’’

इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य मौजूद रहे।

रात्रिभोज में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए। राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वालीं मुर्मू सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में पद की शपथ लेंगी।