PM Modi congratulates Bhagwant Mann on becoming CM of Punjab

भगवंत मान बने Punjab CM तो PM मोदी ने किया ऐसा ट्वीट, बधाई तो दी साथ ही कही ऐसी बात

PM Modi congratulates Bhagwant Mann on becoming CM of Punjab

PM Modi congratulates Bhagwant Mann on becoming CM of Punjab

Bhagwant Mann New CM of Punjab : आप नेता भगवंत मान आज औपचारिक तौर पर पंजाब के नए सीएम बन गए हैं| जिसके बाद अब उनके पास बधाइयों का तांता लगा हुआ है| अलग-अलग जगह से कई लोगों की तरफ से उनके पास बधाई संदेश आ रहे हैं| जहां इस कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भगवंत मान को बधाई दी है| पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- ''श्री भगवंत मान जी को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। पंजाब के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे''।

यह पढ़ें - वीडियो देखें, शपथ लेते ही भगवंत मान ने मंच से AAP विधायकों को दे डाली ये नसीहत

राजनाथ सिंह ने दी बधाई....

इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भगवंत मान को बधाई दी| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''श्री भगवंत मान जी को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। उनके आगे के कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं''।

यह पढ़ें - पंजाब: भगवंत मान की CM पद की शपथ पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का बड़ा धमाका, देखें ऐसा क्या कह दिया?

 

अखिलेश यादव ने दी बधाई.....

वहीं, सपा नेता अखिलेश यादव ने भी पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी| अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएँ! आशा है उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक़्क़ी, भाईचारे और नये नज़रिये की फसल ख़ूब लहलहाएगी''।

केजरीवाल ने दी बधाई...

वहीं, केजरीवाल ने अपनी पार्टी के नेता भगवंत मान के पंजाब का सीएम बनने पर कहा- ''पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें| मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पंजाब में ख़ुशहाली लौटेगी, खूब तरक़्क़ी होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा| भगवान आपके साथ है''| तो वहीं मनीष सिसोदिआ ने लिखा- ''पंजाब के नए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज से पंजाब में एक नए युग की शुरुआत हुई है, जहां सभी को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मिलेंगी, रोज़गार के अवसर पैदा होंगे और खेतों में खुशहाली लौटेगी''।

एक्टर रितेश देशमुख ने दी बधाई...

इधर, बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी भगवंत मान को बधाई दी| रितेश ने ट्वीट करते हुए लिखा - ''श्री भगवंत मान जी को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। आप लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें। शुभकामनाएं। इसके अलावा रितेश ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ''श्री अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को पंजाब में अविश्वसनीय जनादेश के लिए बहुत-बहुत बधाई। आप आगे भी अच्छा काम करते रहें''।

खुद भगवंत मान क्या कहते हैं?

वहीं, भगवंत मान ने कहा- ''पंजाब की ख़ुशहाली और शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए ग्रहण की गई यह बदलाव की शपथ पंजाब को हसता खेलता रंगला पंजाब बनाएगी। शिक्षा, व्यापार, किसानी व रोजगार को शिखरों पर पहुँचाएगी। 'आप' की सरकार, बनाएगी सुनहरा और रंगला पंजाब''|

पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री हैं भगवंत मान....

बतादें कि, आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं| शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली| पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। बतादें कि, भगवंत मान ने शपथ समारोह में पूरे पंजाब को न्योता दे रखा था| जहां भारी संख्या में लोग उनके शपथ समारोह में पहुंचे| इसके अलावा इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई राजनीतिक नेताओं और तमाम दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी रही|