PM Kisan Yojana 12th Installment Released: दिवाली से पहले किसानों के लिए 12वीं किस्‍त जारी, आपके खाते में 2000 रुपए आ गए?

PM Kisan Yojana 12th Installment Released: क्या आपके खाते में 2000 रुपए आ गए? दिवाली से पहले पीएम मोदी ने किए ट्रांसफर, ऐसे करें चेक

PM Kisan Yojana 12th Installment Released

PM Kisan Yojana 12th Installment Released : दिवाली से पहले ''पीएम किसान सम्मान निधि योजना'' (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 12वीं किस्त आज जारी कर दी गई है| दिल्ली में आयोजित PM किसान सम्मान सम्मेलन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 16 हजार करोड़ से अधिक रुपए ट्रांसफर किए| बतादें कि, इन सभी किसानों के खातों में 2000-2000 रुपए भेजे गए हैं| ध्यान रहे कि, केंद्र की मोदी सरकार ने आखिरी बार 31 मई 2022 को 11वीं किस्त जारी की थी|

किसानों को था 12वीं किस्त का इंतजार

हालांकि, मोदी सरकार के इतने पैसों से किसानों का ज्यादा भला भले ही न हो पाता हो लेकिन उनकी कुछ जरूरते जरूर पूरी हो जाती हैं| किसानों को उनके खर्चों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) सहायता कर देती है| यही कारण है कि किसानों को मोदी सरकार की तरफ से इस वित्तीय सहायता का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है| किसान 12वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment) का इंतजार कर रहे थे|

ऐसे चेक करें किस्त आई कि नहीं

पीएम किसान योजना (*PM Kisan Samman Nidhi Yojana*) से आने वालीं किस्तों या किस्तों के रुक जाने के कारणों को जानने के लिए आप यहां अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं| दरअसल, इसके लिए आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर ‘फॉर्मर कॉर्नर’ में Beneficiary Status विकल्‍प चुनें। फिर मांगा गया विवरण भरें।

जैसे- आधार संख्या, खाता संख्या या मोबाइल नंबर और अपना 'डेटा प्राप्त कर लें| अब स्‍टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके अलावा आप यहां पीएम किसान योजना की लाभार्ती लिस्ट भी देख सकते हैं| आप देख सकते हैं कि उसमें आपका नाम है या नहीं| इसके लिए आपको Beneficiary List विकल्‍प पर जाना होगा और यहां मांगा गया विवरण भरना होगा|

इन किसानों के खाते में नहीं आएगी किस्त

चौंक गए क्या? दरअसल, मोदी सरकार ने इस योजना में फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए कई कदम उठाये हैं| मोदी सरकार सही किसानों के हाथों में ही पैसे देना चाहती है| बतादें कि, मोदी सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वालों से ई-केवाईसी करने की बात कही गई है| ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है| ई-केवाईसी न करने वालों की इस योजना के तहत आने वाली वित्तीय सहायता रुक सकती है|

कैसे करवाएं ई-केवाईसी? खुद भी कर सकते हैं

चिंता न करें, ई-केवाईसी (PM Kisan Yojana KYC) कोई बहुत बड़ी चीज नहीं है| आपके इसमें ज्यादा पैसे नहीं लगेंगे| और यही नहीं एक भी पैसा दिए बगैर आप खुद से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं| दरअसल, अगर आपको इंटरनेट और कंप्यूटर /मोबाइल का ज्ञान नहीं है तो फिर आपको किसी नागरिक सेवा केंद्र (CSC) जाना होगा| जहां जो भी आपकी ई-केवाईसी करेगा वो आपसे अपना चार्ज लेगा| लेकिन अगर आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ई-केवाईसी कर लेते हैं तो फिर आपको कोई पैसा नहीं देना होगा|

समझ लीजिये कैसे करनी है PM Kisan Yojana KYC

आइये अब आपको ई-केवाईसी करने का तरीका समझा देते हैं| बतादें कि, आपको सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर गूगल खोलना है और फिर आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है| इसके बाद आपके सामने PM Kisan Yojana की पूरी प्रोफाइल खुल जाएगी|

यहीं, दाऐं ओर आपको मोटे अक्षरों में लिखा मिलेगा 'फार्मर कार्नर'| इसी 'फार्मर कार्नर' के नीचे कई विकल्प आपको दिखेंगे| इसमें एक होगा ई-केवाईसी जो कि सबसे ऊपर पहला विकल्प होगा| आप इसपे जब क्लिक करेंगे तब आपसे यहां पर आधार नंबर भरने को कहा जाएगा| आप अपना आधार नंबर भर दीजिये| इसके बाद सर्च पर क्लिक कर दीजिये|

बाद में यहां आपसे आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर भरने को कहा जाएगा| जिसे जब आप भरेंगे और गेट ओटीपी पर क्लिक करेंगे तो आपके इस नंबर पर जो ओटीपी आएगा वह ओटीपी आपको यहां भर देना है और सब्मिट कर देना है| बस आपको जब दिख जाए कि सफलतापूर्वक आपका ई-केवाईसी हो गया तो जान लीजिये कि आपका ई-केवाईसी हो गया|

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में

बतादें कि, देश के किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार 2019 से ''पीएम किसान सम्मान निधि योजना'' (*PM Kisan Samman Nidhi Yojana*) चला रही है| इस योजना के तहत मोदी सरकार किसानों को उनके खाते में हर साल 6 हजार रूपए भेजती है| ये 6 हजार साल में तीन बार तीन अलग-अलग किस्तों में आते हैं| यानि एक किस्त में किसानों को 2000 रूपए दिए जाते हैं| मोदी सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कई बड़े फैसले लिए गए हैं और जन कल्याण संबंधी कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं|

पीएम किसान योजना से जुड़ी समस्याओं के लिए संपर्क नंबर्स

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261 / 011-24300606