Planetary Alignment 2023 Five planets seen together in a straight line seen in the sky see photos

Planetary Alignment 2023: चलो ले चलें तुम्हे तारों के शहर में....जी हां! ज़मीन पर रहने वालो के लिए अद्भुत नज़ारा बने आसमान पर एक साथ पांच ग्रह, देखें तस्वीरें

Planetary Alignment 2023 Five planets seen together in a straight line seen in the sky see photos

Planetary Alignment 2023 Five planets seen together in a straight line seen in the sky see photos

Planetary Alignment 2023: मंगलवार (28 मार्च 2023) की रात आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना उस वक्त देखने को मिली, जब एक साथ पांच ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आए। आसमान में ध्यान से देखने पर 5 ग्रहों बुध (Mercury), बृहस्पति (Jupiter), शुक्र (Venus), यूरेनस (Uranus) और मंगल (Mars) की मोतियों जैसी माला नजर आई और पृथ्वी से इस नजारे को स्पष्ट तौर पर देखा गया। इस दुर्लभ खगोलीय घटना (Astronomical Phenomenon) के दौरान ग्रहों के राजकुमार बुध, देवताओं के गुरु बृहस्पति, दैत्य गुरु शुक्र के साथ यूरेनस और मंगल, चंद्रमा के करीब एक सीधी रेखा में नजर आए। उस दौरान ग्रहों की यह स्थिति मोतियों की माला जैसे आकार में नजर आई। इस खगोलीय घटना के बाद अब 11 अप्रैल 2023 को बुध, शुक्र, मंगल और यूरेनस एक साथ नजर आएंगे।आइए देखते हैं इस अद्भुत खगोलीय घटना की मनमोहक तस्वीरें। 

30 मिनट तक दिखा नज़ारा 
मंगलवार को सूरज अस्‍त होने के बाद आप इस 'प्‍लैनेट परेड' का दीदार हुआ। 30 मिनट के बाद ये ग्रह आसमान से गायब हो गए। अगर आपने यह नजारा मिस कर दिया तो फिर अब साल 2040 में यानी 17 साल बाद ही आप इसे देख पाएंगे। नासा के उल्कापिंड पर्यावरण कार्यालय के लीड बिल कुक ने कहा, 'आप इन ग्रहों को 50 डिग्री या इससे ज्‍यादा लंबी एक लाइन में देखा गया हैं।' बिल कुक ने जो कहा है, उसके मुताबिक ग्रह आकाश के क्षितिज से लगभग आधे रास्ते तक फैले होंगे।

2004 में भी देखा गया था ये नजारा
इससे पहले ऐसा नजारा साल 2004 में देखा गया था। यह बुध ग्रह को भी देखने का एक विशेष मौका है। क्योंकि, यह ग्रह अक्सर सूर्य की तेज रोशनी के कारण छिप जाता है। शुक्रवार से शुरू हुआ यह अद्भुत नजारा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार तक दिखाई देगा। खगोल वैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसा नजारा अब दोबारा 2040 में दिखाई दे सकता है।

प्लेनेटरी अलाइनमेंट क्या है?
प्लेनेटरी अलाइनमेंट का मतलब है जब कुछ ग्रह एक अलाइनमेंट में नजर आए. ये एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूज़न है। National Geographic के मुताबिक सारे ग्रह सूर्य के चारों तरफ घूमते हैं। जब ये ग्रह पृथ्वी की तरह सूरज के एक तरफ़ होते हैं तो ऐसा लगता है कि ग्रह आस-पास हैं। इन्हें बिना किसी स्पेशल इक्विपमेंट के देखा जा सकता है। दरअसल आसमान में दिखने वाले इस अद्भुत खगोलीय नजारे को प्लैनेट परेड या प्लैनेट्स एलाइनमेंट कहा जाता है। इससे पहले पिछले साल 24 जून 2022 को एक कतार में पांच ग्रहों को साथ देखा गया था। उस समय बुध, मंगल, शुक्र, बृहस्पति और शनि आसमान में एक साथ दिखाई दिए थे। 

Planetary Alignment 2023: सीधी रेखा में नजर आए एक साथ पांच ग्रह, आसमान में  दिखी अद्भुत खगोलीय घटना, देखें तस्वीरें |                                                     </div>
                        <!-- ad area three -->
                        <div class=