भाजपा से त्रस्त हैं लोग-सुरेंद्र राठी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

भाजपा से त्रस्त हैं लोग-सुरेंद्र राठी

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक

पंचकूला। Aam Aadmi Party: मंगलवार को आम आदमी पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की एक बैठक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान जगमोहन बट्टू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि हरियाणा स्टेट बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रधान सरदार गुणचरण सिंह रहे। बैठक में पार्टी ने परिवार जोड़ो आंदोलन के तहत घर-घर जाकर परिवार को जोडऩे पर जोर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेंद्र राठी ने बताया कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बिजली आंदोलन भी बहुत कामयाब रहा। लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से बहुत खुश है और भारतीय जनता पार्टी से जनता बहुत परेशान हो चुकी हैं। सुरेंद्र राठी ने कहा कि लोगों के राशन कार्ड काटे जा चुके हैं। बिजली के इतने भारी भरकर बिल आ रहे हैं, जिन्हें भरने में लोग है समर्थ हैं। आने वाले चुनावों में हरियाणा में भी पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर प्रवक्ता सुखबीर तंवर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की संयुक्त सचिव इंदु बाला, दीपक सिंगल,संयुक्त सचिव सरिता, देवेंद्र कौर, लतिका शर्मा, जेबी धारीवाल, अजय कुमार कंचन दिनेश कुमार,युवा सचिव विनोद कुमार, मंजेश कुमार दिनेश कुमार भी उपस्थित थे।

यह पढ़ें:

हरियाणा "आप" के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में झज्जर जिले के सरपंचों ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से की मुलाकात

एचसीएस भर्ती के रिजल्ट से स्पष्ट है बीजेपी-जेजेपी की हरियाणवी विरोधी मानसिकता- हुड्डा

सोनीपत के मुरथल में स्थित यमुना में खान को लेकर गैंगवारी आई सामने