पटना को 115 करोड़ की सौगात: नितिन नवीन और सम्राट चौधरी आज करेंगे 'नवीन किशोर सिन्हा मार्ग' का उद्घाटन

पटना को 115 करोड़ की सौगात: नितिन नवीन और सम्राट चौधरी आज करेंगे 'नवीन किशोर सिन्हा मार्ग' का उद्घाटन

1000216384

Patna gets a gift worth Rs 115 crore: Nitin Naveen and Samrat Choudhary

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को 115 करोड़ की लागत से मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन करेंगे। सड़क का नाम पूर्व विधायक एवं भाजपा अध्यक्ष के पिता नवीन किशोर सिन्हा मार्ग रखा गया है।

इससे पहले रविवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ता स्वागत किया। शाम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

विधायक रहते की थी सड़क निर्माण की पहल
विदित हो कि बांकीपुर विधायक रहते विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नवीन ने मंदिरी नाले पर सड़क निर्माण की पहल की थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरांत भी नवीन पटना यात्रा के क्रम में सड़क निर्माण का कई बार निरीक्षण किया था।