Passenger Opens Plane Door During Fly: हवा में था प्लेन, यात्री ने अचानक खोल दिया दरवाजा, खतरे में आई यात्रियों की जान
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

हवा में जानलेवा हरकत, VIDEO; यात्री ने उड़ते प्लेन का खोल दिया दरवाजा, खतरे में आई यात्रियों की जान, उखड़ने लगीं सांसें!

Passenger Opens Plane Door During Fly in South Korea

Passenger Opens Plane Door During Fly in South Korea

Passenger Opens Plane Door During Fly: लोग भी कैसे होते हैं और क्या कर डालते हैं? दरअसल, दक्षिण कोरिया से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एशियाना एयरलाइन के एक उड़ते प्लेन का दरवाजा खोल दिया गया। यह जानलेवा हरकत प्लेन के एक यात्री ने ही की। जिसने खुद के साथ यात्रियों की जान को खतरे में डालने का काम कर डाला। प्लेन के केबिन में बैठे यात्रियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। अच्‍छी बात यह रही कि सभी यात्री अपनी सीट पर बैठे हुए थे और उन्‍होंने सीट बेल्‍ट लगा रखा था।

लेकिन बताया जाता है कि, उड़ते प्लेन का दरवाजा खुलने के बाद हवा के तेज प्रेशर से यात्री बेहाल हो गए। कुछ यात्रियों की सांसें भी उखड़ने लगीं। यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। वहीं जानकारी के अनुसार, यह गनीमत रही कि, घटना के वक्त प्लेन लैंड करने वाला था। इसलिए वह ज्यादा ऊंचाई पर नहीं था। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। सांस संबंधी दिक्कत पेश आने वाले यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लेन भी एक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया था।

इधर, एयरलाइन की शिकायत पर उक्त यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताक्ष कर रही है। एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि, घटना की विभागीय जांच में गहनता से की जाएगी। यात्री ने किस स्थिति में प्लेन का दरवाजा खोल लिया और दरवाजा कितनी देर तक खुला रहा? इसकी जांच होगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में प्लेन का दरवाजा खुलने से हवा का तेज प्रेशर साफ देखा जा सकता है। हवा के आगे लोगों की हालत बिगड़ी हुई है। वह सीट को मजबूती से पकड़कर बैठे हुए हैं।

 

यह पढ़ें- महिला टीचरों का 'भयंकर महायुद्ध', VIDEO; क्लास में बहस बढ़ी, बाहर निकलीं तो भिड़ गईं... फिर बाल खिचें, थप्पड़-लात-घूंसे और चप्पलें चलीं