Bihar Women Teachers Fierce Fight: महिला टीचरों का 'भयंकर महायुद्ध', VIDEO; क्लास में बहस बढ़ी, बाहर निकलीं तो भिड़ गईं...
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

महिला टीचरों का 'भयंकर महायुद्ध', VIDEO; क्लास में बहस बढ़ी, बाहर निकलीं तो भिड़ गईं... फिर बाल खिचें, थप्पड़-लात-घूंसे और चप्पलें चलीं

Bihar Women Teachers Fierce Fight Near School Viral Video

Bihar Women Teachers Fierce Fight Near School Viral Video

Bihar Women Teachers Fierce Fight: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में दो महिला टीचरों का 'भयंकर महायुद्ध' हो रहा है। वीडियो में दोनों महिला टीचरों के इस युद्ध में एक अन्य अधेड़ महिला भी जूझती हुई देखी जा रही है। अधेड़ महिला हाथ में चप्पल लेकर एक महिला टीचर को मारने में जुटी पड़ी है। बताया जाता है कि, यह वीडियो बिहार के पटना है। स्कूल के बाहर ही महिला टीचरों का महायुद्ध चल रहा है।

क्लास में बहस बढ़ी, बाहर निकलीं तो भिड़ गईं...

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिला टीचरों में पहले किसी बात को लेकर क्लास के अंदर काफी देर बहस हुई। इसके बाद देखते ही देखते बहस इस नतीजे पर आ पहुंची कि दोनों महिला टीचर लड़ने पर उतारू हो गईं। दोनों महिला टीचर जैसे ही क्लास के बाहर निकलीं तो दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। बाल खिंचने लगे। थप्पड़-लात-घूंसे और चप्पलें चलने लगीं।

खेत में लोट-लोटकर मारा

आप वीडियो में देखेंगे कि, दोनों महिला टीचर लड़ते-लड़ते स्कूल के पास ही एक खेत में लोटी पड़ी हैं। लेकिन दोनों के बीच लड़ाई नहीं बंद है। खेत में लोटे-लोटे ही मारकूट चल रही है। लातें चल रही हैं। खेत इन महिला टीचरों के लिए कुश्ती का अखाड़ा बना हुआ है।

बतादें कि, दोनों महिला टीचरों के बीच लड़ाई का सिलसिला काफी देर तक चला। दोनों एक-दूसरे को पटखनी देने में जुटी हुईं थीं। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ मौजूद रही। मगर महिला टीचरों की कुश्ती को कोई रोक नहीं पाया। हालांकि, मौके पर खड़े लोगों ने यह पूरा मंजर अपने मोबाइल में जरूर कैद कर लिया जो कि अब वायरल हो रहा है।

वीडियो देखिये(नोट-अपशब्दों का इस्तेमाल भी है) सोर्स- टाइम-8