मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है. मृतकों का आंकड़ा 21 पहुंच गया
Panic has gripped Malviya Nagar following a massive
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली, Panic has gripped Malviya Nagar following a massive, दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह 'फ्लरिश स्टे' होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या (IPC/BNS की संबंधित धाराओं) के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
आग सुबह लगभग 9 बजे के आसपास लगी और तेजी से पूरे भवन में फैल गई।
40 से अधिक लोगों को बचाकर अस्पताल पहुँचाया गया, जबकि कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मालवीय नगर हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इनमें से 18 विदेशी नागरिक थे.
प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे रेस्टोरेंट से हुई, हालांकि सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोग धुएँ और आग से बचने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदे। स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दे बिछाकर बचाव में मदद की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फोरेंसिक तथा अन्य एजेंसियाँ जांच कर रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया; प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
मैक्स हेल्थकेयर ग्रुप के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप ने बताया कि अस्पताल में 39 लोग लाए गए, जिनमें 18 मृत हालत (ब्रॉड डेड) लाए गए थे, फिलहाल 15 घायल ICU में है. जिनमे 8 वेंटिलेटर पर है और उनका इलाज चल रहा है. इनमें से ज़्यादातर को दम घुटने से चोटें आई हैं, जो धुआं सांस में लेने से होती हैं... एक मरीज को 25% बर्न होने के कारण सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में शिफ़्ट कर दिया है. पाँच मरीज़ों की हालत स्थिर थी और उन्हें मामूली चोटें आई थीं उन्हें शुरुआती फ़र्स्ट एड दिया गया और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.