Mata Mansa Devi Darshan Timing Change: पंचकूला में माता मनसा देवी के दर्शन का समय बदला, यहां जानिए नई टाइमिंग
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

भक्तजन ध्यान दें; पंचकूला में माता मनसा देवी के दर्शन का समय बदला, यहां जानिए नई टाइमिंग

Panchkula Mata Mansa Devi Darshan Timing Change

Panchkula Mata Mansa Devi Darshan Timing Change

Mata Mansa Devi Darshan Timing Change: चंडीगढ़ के पास पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी मंदिर अपनेआप में अद्भुतता समेटे हुए है। यहां लोग दूर-दूर से माता मनसा देवी के दर्शन करने पहुंचते हैं। लेकिन माता के दर्शन करने का समय अब बदल दिया गया है। दरअसल, सर्दी आने के चलते समय में बदलाव किया गया है। अब लोगों को माता मनसा देवी के दर्शन सुबह 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक हो पाएंगे। पहले दर्शन का यह समय सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक का था। बदला हुआ समय 2 अक्तूबर यानि कल से लागू होगा।

चमत्कारिक है माता मनसा देवी का यह दर

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर की बड़ी मान्यता है। माता मनसा देवी का यह दर चमत्कारिक है और माता की अद्भुत कहानी है। माना जाता है कि मांगी गई हर मुराद माता मनसा देवी पूरी करती हैं। कई भक्त इसके साक्षी भी हैं। कई लोगों की मनोकामनायें यहां से पूरी हुईं हैं। माता ने किसी को खाली हाथ नहीं भेजा। माता मनसा देवी के दर पर जो भी भक्त सच्चे दिल से शीश झुकाता है और अपनी मनोकामना माता से कहता है तो वह मनोकामना जरूर पूरी होती है। मां को मनोकामना देवी भी कहा जाता है। वैसे भी माता का हृदय बड़ा कोमल होता है और बात जब जगत माता की हो तो उस हृदय में तो विराट कोमलता, विराट स्नेह और विराट दया व कृपा की झलख ही अलग है।

यहां माता की मूरत बेहद सुंदर

पंचकुला में माता मनसा देवी मूरत तो ऐसी है कि लगता है जैसे माता को जब आप देख रहे हैं तो वह आपसे कुछ बोलने वाली हैं, वह आपको देख रही हैं। माता की मूरत इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि सचमुच माता की मूरत से आप निगाहें नहीं हटा सकते। मन करता है कि बस माता की मूरत को निहारते ही रहो।