Panchkula Aasma Revolving Restaurant Fire: पंचकूला के आसमां रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंचकूला के आसमां रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी, VIDEO; तेज लपटों के साथ भयंकर काले धुंए का गुबार फैला, मौके पर मचा हड़कंप

Panchkula Aasma Revolving Restaurant Fire

Panchkula Aasma Revolving Restaurant Fire

Panchkula Aasma Revolving Restaurant Fire: हरियाणा के पंचकूला स्थित आसमां रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई. रेस्टोरेंट में आग अचानक लगी और देखते ही देखते ही काफी विकराल रूप से फैल गई। आग की तेज लपटों के साथ भयंकर काले धुंए का गुबार उठता देखा गया। रेस्टोरेंट से उठ रहे काले धुंए के गुबार को दूर-दूर तक देखा जा सकता था। आग की इस घटना से मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। लोग मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे।

हालांकि, गनीमत रही कि आग की इस घटना में किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम किया। रेस्टोरेंट में आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। क्योंकि काफी ऊंचाई पर लगी हुई थी। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि आग कैसे लगी? लेकिन बताया जा रहा है शार्ट शर्किट के चलते आग की घटना हुई है।

घूमता है पंचकूला का आसमां रेस्टोरेंट

जैसा कि आप नाम से ही जान रहे हैं कि आसमां रेस्टोरेंट एक रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट हैं। यानि घूमने वाला। दरअसल, आसमां रेस्टोरेंट एक टावर वाले झूले की तरह बना हुआ है। इसकी शेप एक पोल की तरह नीचे सकरी है और ऊपर जाकर गोल शेप में चौड़ी हो जाती है। यह बिल्डिंग की चोटी पर एक टोकरी सा रखा नजर आता है। आपको बतादें कि, आसमां रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट पंचकूला के अमरावती एन्क्लेव स्थित Inox NH 22 मॉल परिसर में बना हुआ है। -रिपोर्ट- आदित्य शर्मा

आग लगने के वीडियोज