पाली: दवाइयों की फर्जी बिल्टी पर पंजाब से गुजरात जा रही ₹80 लाख की अवैध बीयर जब्त, कंटेनर चालक 7 दिन के रिमांड पर

पाली: दवाइयों की फर्जी बिल्टी पर पंजाब से गुजरात जा रही ₹80 लाख की अवैध बीयर जब्त, कंटेनर चालक 7 दिन के रिमांड पर

Pali: Illegal Beer Worth ₹80 Lakhs

Pali: Illegal Beer Worth ₹80 Lakhs, En Route from Punjab to Gujarat

 पाली। राजस्थान के रास्ते पंजाब से गुजरात भेजी जा रही बीयर की बड़ी खेप पकड़ी गई है। बरामद बीयर की कीमत 80 लाख बताई जा रही है। इसे दवाइयों की फर्जी बिल्टी के जरिये भेजा जा रहा था।

मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

कंटेनर से गुजराती भेजी जा रही थी बीयर

पुलिस के अनुसार, पंजाब निर्मित बीयर की बड़ी खेप कंटेनर से गुजरात भेजे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस नाकाबंदी में एक संदिग्ध कंटेनर की जांच की। कंटेनर पूरी तरह सील पैक था। पुलिस ने सील तोड़कर तलाशी ली तो अंदर से 1130 कार्टन बीयर मिली।

पुलिस अब फास्टैग से हुए टोल भुगतान का रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।