One killed in train firing near Bengal's NJP station
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

बंगाल के एनजेपी स्टेशन के पास ट्रेन में चली गोली, एक की मौत

One killed in train firing near Bengal's NJP station

One killed in train firing near Bengal's NJP station

One killed in train firing near Bengal's NJP station- उत्तर बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास नई दिल्ली जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। यात्रियों के अनुसार, असम के कामाख्या से शुरू हुई ट्रेन सोमवार रात न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचने वाली थी, तभी उन्होंने एक डिब्बे से गोली चलने की आवाज सुनी।

ट्रेन के स्टेशन में प्रवेश करते ही यात्री अपने-अपने डिब्बों से बाहर निकल आए। उनमें से कुछ को घबराहट में इधर-उधर भागते देखा गया।

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मियों ने तुरंत ट्रेन पर नियंत्रण कर लिया और अनारक्षित डिब्बों में से एक में खून से लथपथ एक व्यक्ति को बरामद किया। शव के पास से एक पिस्टल भी बरामद की।

मृतक की शिनाख्त की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का।

मामले में जांच शुरू कर दी गई है। डिब्बे के अलग होने के बाद ट्रेन स्टेशन से चली गई।