Officials strict about illegal felling
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Himachal : कुटलैहड़ में अवैध कटान को लेकर जिला वन अधिकारी सख्त, नहीं बक्शे जाएंगे दोषी

Kutlahad-Illagale-Katan

Officials strict about illegal felling

Officials strict about illegal felling : बंगाणा। कुटलैहड़ में हो रहे अवैध कटान को लेकर जिला फारेस्ट के पर्यवेशिक अधिकारी सुशील राणा सक्रिय हो गए है। और हर एक एक मिनट की फीडबैक ले रहे है। वहीं कुटलैहड़ में हुए अवैध कटान को लेकर सख्त कार्यवाई करने जा रहे है। उपमण्डल रेंज के खुरवाई रायपुर सोहारी आदि फारेस्ट सर्कल के अधिकारियों को भी कड़े आदेश दिए है। कि हर समय दिन हो या रात सुबह हो या शाम अपनी अपनी फील्ड में जाकर अवैध कटान करने बालोँ पर कड़ी नजर रखे। और अगर कोई अवैध कटान में सम्लित होता है तो उस पर कानूनी कार्यवाई की जाये। 

रायपुर मैदान में सैकड़ों आम के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

ज्ञात रहे उमण्डल बंगाणा के रायपुर मैदान में सैकड़ों आम के पेड़ों पर अवैध कटान की कुल्हाड़ी चली। उसके बाद बंगाणा के नायली के जंगल से डेढ़ दर्जन सरकारी भूमि से खैरो के पेड़ों पर अवैध कटान की कुल्हाड़ी चली। उसके बाद उपमण्डल बंगाणा के हर गांब जहाँ पर मलकीयत भूमि से खैर कटान की परमिशन है। वहां के सरकारी जंगल अवैध कटान से खाली हो गये है। और विभाग बन्द कमरे से सूचना न होने की दुहाई देता रहा है। जब मीडिया ने अवैध कटान को अपने न्यूज़ पेपर की सुर्खियों को बनाया तो फारेस्ट विभाग कुम्भकर्णी नींद से जगा। ओर आनन फानन में अवैध कटान पर कार्रवाई करने लगा। बताते चले कि जिस सरकारी भूमि पर अवैध कटान हो रहा है। क्या विभाग को पता नहीं। क्योंकि मलकीयत भूमि के किसानों के खैर 2 से अढाई फीट तक पाए जाते है। लेकिन अगर ठेकेदार के डिपुयो पर जाकर देखा जाए। तो 6 से 7 फीट मोटे खैर के मोच्छे पड़े हुए है। क्या यह मलकीयत भूमि से कटे खैर के मोच्छे है। 

सरेआम दिखाई दे रहे अवैध कटान के मोच्छे 

ज्ञात रहे जिन ठेकेदार के डिपो को फारेस्ट विभाग से सीज किया है। उसमें सरेआम अवैध कटान के मोच्छे दिखाई दे रहे है। अब अवैध कटान पर कार्यवाई होगी। या नहीं यह राजस्व विभाग की निशानदेही के वाद सम्भव है। क्योंकि दस दिन बीत जाने के बाद भी न निधानदेही हुई है और न ही जांच की फाइल आगे बढ़ी है। 


विभाग ने बढ़ाई गश्त : सुशील राणा

जिला वन अधिकारी सुशील राणा ने कहा कि कुटलैहड़ में अवैध कटान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और अवैध कटान करने बालों पर सख्त कार्यवाई की जा रही है। विभाग के अधिकारियों को कड़े आदेश हैं। कि दिन रात अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाये। ओर अवैध कटान करने बालों पर शिकंजा कसे। राणा ने कहा कि सरकार की सम्पति की रक्षा करना वन विभाग का दायित्व है।  

 

ये भी पढ़ें ..

हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में हुई भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त !

ये भी पढ़ें ..

Himachal : कांग्रेस महाधिवेशन में ईवी पॉलिसी के कार्यान्वयन के लिए चर्चित रहे ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू