Jagannath Temple Pujari Murder: ओडिशा में जगन्नाथपुरी मंदिर के पुजारी की हत्या; मर्डर की वारदात CCTV कैमरे में कैद
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

ओडिशा में जगन्नाथपुरी मंदिर के पुजारी की हत्या; मर्डर की वारदात CCTV कैमरे में कैद, भारी सुरक्षा भी भेद गया कातिल, सनसनी

Jagannath Temple Pujari Murder

Odisha Jagannath Temple Pujari Murder Shocking Crime News

Jagannath Temple Pujari Murder: ओडिशा के पुरी स्थित प्रख्यात जगन्नाथ मंदिर के एक पुजारी की हत्या होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पुजारी का नाम जगन्‍नाथ दीक्षित था. वह मंदिर में वरिष्ठ सेवादार तौर पर काम करते थे। हत्या की यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। जिसमें कातिल पुजारी के शव को दरवाजे के बाहर फेंकता हुआ देखा जा रहा है। पुजारी का शव खून से लथपथ पाया गया।

भारी सुरक्षा भी भेद गया कातिल, सनसनी

हत्या की इस वारदात से न सिर्फ जगन्नाथ धाम बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हैरानी की बात है कि कातिल भारी सुरक्षा भी भेद गया। मसलन जगन्नाथ मंदिर और आसपास में कड़ी सुरक्षा के बावजूद पुजारी की हत्या कर दी गई। इस हत्या ने सभी को स्तब्ध और आश्चर्यचकित कर दिया है। हालांकि, हत्या को लेकर स्पष्ट तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि आपसी दुश्मनी और पैसे के लेनदेन में पुजारी की हत्या की गई है।

कांग्रेस ने कहा- यह जंगलराज

जगन्नाथ मंदिर के पुजारी की हत्या का यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुजारी की हत्या ऐसे समय पर की गई है। जब जगन्नाथ धाम में रथ यात्रा की तैयारी चल रही है। लेकिन रथ यात्रा से पहले यह बड़ी वारदात हो गई। कांग्रेस ने इस वारदात को लेकर ओडिशा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, जगन्नाथ पुरी धाम में दिनदहाड़े पुजारी की हत्या, ओडिशा में जंगलराज चरम सीमा पर है।