Odisha Health Minister Shot Latest News
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी गई; सुरक्षाकर्मी ने सरेआम सीने पर दागी, ओडिशा में घटना से भारी हड़कंप

Odisha Health Minister Shot Latest News

Odisha Health Minister Shot Latest News

Odisha Health Minister Shot Latest News: ओडिशा में एक बड़ी घटना हो गई है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास (Naba Kishore Das) को गोली मार दी गई है। बताया जाता है कि, स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर वह कार से उतरे ही थे और उनका स्वागत हो ही रहा था कि इस बीच उनपर गोलबारी कर दी गई। स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास के सीने में गोली लगी। जिसके बाद वह खून से लथपथ तत्काल बेसुध होकर गिर पड़े। बतादें कि, स्वास्थ्य मंत्री को आनन-फानन में एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर लाया गया है। यहां एक नामी निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Odisha Health Minister Shot Latest News
Odisha Health Minister Shot Latest News

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं। घटना पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि, मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और स्वास्थ्य मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को गहनता से जांच और कार्रवाई करने को कहा गया है।

Odisha Chief Minister Naveen Patnaik
Odisha Chief Minister Naveen Patnaik

सुरक्षाकर्मी ने सरेआम सीने पर दागी गोली

घटना में जो जानकारी मिल रही है कि, उसके मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने ही उनपर गोली चलाई है। घटना के वक्त मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि, नाबा किशोर दास आए ही थे और लोग उनका स्वागत कर रहे थे। इस दौरान मौके पर कई सुरक्षाकर्मी भी थे लेकिन इसी दौरान अचानक से एक तेज आवाज आई। पता चला कि स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को गोली लगी है। वहीं दूसरी ओर देखा गया कि एक सुरक्षाकर्मी भीड़ में से भाग रहा है। भागने के क्रम में वह फायरिंग भी कर रहा था। पहले लगा कि सुरक्षाकर्मी हमला करने वाले के पीछे भागा है और इसीलिए फायरिंग की है लेकिन वह खुद गोली मारकर भाग रहा था।