रांची: भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव, क्रिकेट विवाद ने लिया खूनी मोड़
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

रांची: भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव, क्रिकेट विवाद ने लिया खूनी मोड़

ntense Firing and Stone-Pelting at BJP Leaders House

ntense Firing and Stone-Pelting at BJP Leader's House

रांची: Ntense Firing and Stone-Pelting at BJP Leader's House, झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पंडरा ओपी के बैंक कॉलोनी स्थित विकास नगर में दोपहर करीब 1:14 बजे भाजपा नेता अनिल पांडेय के आवास को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने न केवल घर पर पथराव किया, बल्कि ताबड़तोड़ फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत क्रिकेट मैच से हुई थी।


क्रिकेट के मैदान से घर की दहलीज तक पहुंचा विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च को रांची के ओटीसी ग्राउंड में मैच खेला जा रहा था। उस समय मामूली कहासुनी हो गई थी। बाद में विवाद इतना बढ़ा कि बिरला मैदान के पास रहने वाले एक युवक को अनिल पांडेय के बेटे मंतोष पांडेय के दोस्तों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आज मधुकम निवासी आर्यन मेहता और मोनू खलखो अपने साथियों के साथ विकास नगर पहुंचे और भाजपा नेता के घर पर धावा बोल दिया।

दोनों पक्षों से कई राउंड चली गोलियां
भाजपा नेता अनिल पांडेय का दावा है कि हमलावरों ने उनके घर पर लगभग 10 राउंड गोलियां चलाईं। वहीं, स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हमले के जवाब में भाजपा नेता की ओर से भी अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की गई। घटना के बाद हमलावरों ने जमकर पत्थरबाजी की, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम गए।

गोली कांड के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका, 4 संदिग्ध हिरासत में
वारदात की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक चार युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।