अमेरिका में नहीं थम रहीं गोलीबारी की घटनाएं, अब पीट्सबर्ग शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत 11 घायल

अमेरिका में नहीं थम रहीं गोलीबारी की घटनाएं, अब पीट्सबर्ग शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत 11 घायल

अमेरिका में नहीं थम रहीं गोलीबारी की घटनाएं

अमेरिका में नहीं थम रहीं गोलीबारी की घटनाएं, अब पीट्सबर्ग शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत 11

पिट्सबर्ग : अमेरिकी राज्य पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग में रविवार तड़के गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पिट्सबर्ग पुलिस ने एक बयान में बताया कि शहर के नार्थ साइड में एयरबीएनबी स्थल पर एक पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई। घटना के समय वहां 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें अधिकतर किशोर थे।

पुलिस ने कहा कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लोग वहां से भाग रहे थे। कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदकर भागने की कोशिश भी की। कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में दो किशोरों की मौत हो गई। उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

‘डब्ल्यूटीएई टीवी’ के मुताबिक पुलिस ने कहा कि 50 राउंड अंदर और कई राउंड बाहर गोलीबारी हुई। घटनास्थल से राइफल और पिस्तौल के खाली कारतूस मिले हैं। मामले में जांच की जा रही है। गोलीबारी के संदिग्धों का पता अभी नहीं चल पाया है।