Now Ashok Tanwar will join AAP: आप में शामिल होंगे अशोक तंवर

राजनीतिक भागम-भाग: Haryana के अशोक तंवर पर बड़ी खबर, देखें अब किस पार्टी में चले...

Now Ashok Tanwar will join AAP

Now Ashok Tanwar will join AAP

Ashok Tanwar News : हरियाणा की राजनीति से ताल्लुक रखने वाले चर्चित नेता अशोक तंवर अब आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं| कहा जा रहा है कि वह दिल्ली में 'आप' सुप्रीमो केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामेंगे| इसके साथ ही यह भी चर्चा खूब तेज है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से अशोक तंवर को हरियाणा के अंदर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है|

नवंबर 2021 में टीएमसी की थी जॉइन.....

बतादें कि, अशोक तंवर अपने राजनीतिक सफर में विभिन्न अहम पदों पर रहे| तंवर जब पहले कांग्रेस में हुआ करते थे तो वह यहां रहते भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और सिरसा से सांसद रहे| इसके साथ ही अहम बात यह कि अशोक तंवर राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे| लेकिन हरियाणा कांग्रेस पार्टी के अंदर ऐसी अनबन पैदा हुई कि अशोक तंवर ने साल 2019 में पार्टी छोड़ दी और इसके बाद उन्होंने सबको तब चकित कर दिया जब वह नवंबर 2021 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए|

तब क्या कहा था तंवर ने?

बतादें कि, तंवर ने दिल्ली में सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी का दामन थामा था| उस समय तंवर ने बयान देते हुए कहा था - ''आज एक ही नेता है जो भाजपा को हरा सकता है। वह नेता हैं ममता बनर्जी। बंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा को हरा चुकी हैं| मुझे लगता है कि ममता बनर्जी के साथ विपक्ष को आने और 2024 में भाजपा को हराने की जरूरत है''|

लेकिन ममता भी नहीं रास आईं....

मगर लगता है कि अशोक तंवर को ममता बनर्जी भी रास नहीं आईं और इसीलिए वह अब तृणमूल कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं और आम आदमी पार्टी के साथ नई राजनीतिक पारी खेलने के लिए तैयार हैं|

आप की नजर हरियाणा पर ....

बतादें कि, पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस हरियाणा पर है। 'आप' ने अब हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले यहां अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। पार्टी यहां सक्रिय हो रही है और यहां अपना विस्तार कर रही है|