Notice Issued To Punjab Cabinet Minister Fauja Singh Sarari

पंजाब के कैबिनेट मंत्री पर एक्शन की तैयारी! फौजा सिंह सरारी को जारी हुआ नोटिस, देखें CM भगवंत मान ने क्या जानकारी दी?

Notice Issued To Punjab Cabinet Minister Fauja Singh Sarari

Notice Issued To Punjab Cabinet Minister Fauja Singh Sarari

Notice Issued To Punjab Cabinet Minister Fauja Singh Sarari : पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं| चर्चा की वजह है उनका एक ऑडियो वायरल होना| जिसमें फौजा सिंह सरारी को भ्रष्टाचार में लिप्त होकर जालसाजी की बातें करते हुए सुना जा रहा है| हालांकि, फौजा सिंह सरारी वायरल हो रही अपनी इस ऑडियो क्लिप को फर्जी बता रहे हैं| उनका कहना है कि, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है| खैर जो भी हो पर इस वायरल ऑडियो क्लिप से फौजा सिंह सरारी भ्रष्टाचारी आरोपों के घेरे में आ गए हैं| विपक्ष लगातार उनपर एक्शन लेने और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है|

फौजा सिंह सरारी को जारी हुआ नोटिस

वहीं, अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया है कि वायरल ऑडियो के संबंध में कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को नोटिस जारी कर दिया गया है| यह 'कारण बताओ नोटिस' है जो कि पार्टी द्वारा जारी किया गया है| फिलहाल, ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी पर जल्द ही कोई एक्शन होते हुए भी दिख सकता है| अभी पिछले दिनों ही उनके कैबिनेट से बाहर होने की खबर चली थी| बताते हैं कि, वायरल ऑडियो क्लिप की जांच जारी है|

हाल ही में सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट किया था ऑडियो

बतादें कि, हाल ही में कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने ऑडियो क्लिप अपने ट्विटर अकॉउंट पर ट्वीट की थी और आप सरकार व भगवंत मान पर सवाल दागे थे| खैरा ने कहा था कि अब ये मामला सार्वजनिक हो गया है| इसलिए उम्मीद की जाती है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरारी को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त कर विजय सिंगला की तरह गिरफ्तार कराएंगे| अगर सरारी के मामले में कार्रवाई नहीं की जाती है तो जनता ये समझेगी की डॉ. सिंगला के मामले में आप सरकार ने नाटक किया था|

विजय सिंगला का क्या था मामला

पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का ओहदा संभालते हुए विजय सिंगला पर आरोप था कि वह अपने विभाग में किसी भी काम को लेकर 1% कमीशन मांग रहे हैं| इसकी जांच खुद सीएम मान ने करवाई थी और जांच में सिंगला दोषी पाए गए| जिसके बाद सीएम मान ने विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बाहर निकालते हुए उन्हें गिरफ्तार करवाकर जेल भिजवा दिया था|

सीएम मान का कहना- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को लेकर पहले ही सख्त हिदायत जारी कर रखी है| सीएम मान बार-बार यह ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि उनकी सरकार में अब भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा|

फौजा सिंह सरारी के बारे में

बतादें कि, पंजाब सरकार में जब मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था तब फौजा सिंह सरारी को कैबिनेट में जगह दी गई थी| फौजा सिंह सरारी को खाद्य और बागबानी मंत्री बनाया गया था| सरारी पंजाब के गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।