Man Falls Rooftop Video: छत से झुककर आइसक्रीम पकड़ रहा शख्स जमीन पर गिरा; झुकते जाने पर बॉडी बैलेंस बिगड़ा

छत से झुककर आइसक्रीम पकड़ रहा शख्स जमीन पर गिरा; झुकते जाने पर बॉडी बैलेंस बिगड़ा, लोग बोले- इतना भी क्या आलस था? वीडियो

Sonbhadra Man Falls from Rooftop While Grab Ice Cream Viral Video

Sonbhadra Man Falls from Rooftop While Grab Ice Cream Viral Video

Man Falls Rooftop Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक हादसे का है। जिसमें एक शख्स छत से झुककर आइसक्रीम पकड़ते वक्त नीचे जमीन पर गिर जाता है। यह पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि गिरने वाले शख्स की पहचान और उसकी हालत को लेकर जानकारी नहीं है। लेकिन यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया है की आज इंसान किस तरह से हर काम के लिए शॉर्टकट अपना रहा है।

झुकते जाने पर बॉडी बैलेंस बिगड़ा

वीडियो में साफ दिखता है कि संतुलन बिगड़ने पर शख्स के साथ यह हादसा हुआ। आइसक्रीम पकड़ते हुए शख्स के छत से नीचे की तरफ झुकते जाने पर उसका बॉडी बैलेंस बिगड़ गया और सीधा जमीन पर आकर गिर गया। इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए देखे जा रहे हैं।

लोगों ने कहा कि 'इतना भी क्या आलस था कि भाई साहब घर की छत से रास्ते की तरफ झुककर आइसक्रीम पकड़ रहे थे। नीचे जाकर भी आइसक्रीम ली जा सकती थी।' मसलन लोग जहां हादसे को लेकर सन्न हैं तो वहीं व्यंग भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पूरा वीडियो चर्चा में बना हुआ है।

वीडियो