साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Sahibganj-Road-Accident-1782387976848_v

Tragic road accident in Sahibganj

बरहेट (साहिबगंज)। Tragic road accident in Sahibganj, बरहेट- बोरियो मुख्य सड़क पर हरिश्चंद्रपुर गांव के समीप मिनी ट्रक के धक्के से बाइक चालक की मौत हो गयी। बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी ट्रक जेएच 10 सीजी 5056 बरहेट की ओर आ रहा था जबकि बाइक चालक जेएच 17 डब्ल्यू 0261 से बोरियो की ओर जा रहा था। हरिश्चंद्रपुर गांव के समीप आमने- सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत घटनास्थल पर हो गई। पीछे बैठा 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही बरहेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट भेजा जहां डा. संतोष टुडू ने उसका इलाज शुरू किया।

चिकित्सक ने बताया कि घायल के सिर पर गंभीर चोट लगी है। नाक और कान से युवक को खून आ रहा है। उसे रेफर कर दिया गया है। वहीं बरहेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के साहिबगंज भेज दिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया है। यह बाइक बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र के कमलपुर-पुनसिया के सूरज कुमार झा के नाम पर निबंधित है।

थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए उसकी तस्वीर को कई इंटरनेट मीडिया ग्रुप में साझा किया गया है।