Man Lying on 11KV Line: 11 हजार वोल्ट की लाइन पर लेटा शख्स; शराब के नशे में तारों पर आराम फरमाता रहा

अरे! 11 हजार वोल्ट की लाइन पर लेटा शख्स; शराब के नशे में तारों पर आराम फरमाता रहा, बिजली अफसरों के हाथ-पांव फूले, वीडियो

UP Maharajganj Drunk Man Lying on 11KV Line Viral Video

UP Maharajganj Drunk Man Lying on 11KV Line Viral Video

Man Lying on 11KV Line: इस गोला में कुछ गजब तेजस्वी और नमूने लोग हैं। यूपी के महाराजगंज से सामने आए एक वाकया ने सबका दिमाग चकरा दिया। यहां एक शख्स शराब के नशे में ऐसा धुत हुआ की सीधे 'आसमान की सैर' पर निकल पड़ा। उसने 'हवा खाने' का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया की बिजली अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। वहीं इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, सो अलग। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।

11 हजार वोल्ट की लाइन पर जा लेटा शख्स

दरअसल शराब पीने के बाद नशे में धुत होकर शख्स 11 हजार वोल्ट (11kV) की लाइन एक हाई-टेंशन (High Tension) पर जा चढ़ा और वहां जाकर तारों पर लेट गया। काफी देर तक वह शराब के नशे में तारों पर आराम फरमाता रहा। जबकि नीचे खड़ी लोगों की भीड़ उसे वहां से हटने को कहती रही। गनीमत रही कि बिजली की सप्लाई बंद होने से शख्स की जान बच गई। वरना उसकी दर्दनाक मौत हो सकती थी। सूचना मिलने पर बिजली अफसरों के भी हाथ-पांव फूले रहे। बड़ी मुश्किल से शख्स को सकुशल नीचे उतारा जा सका।

वीडियो