Reel की सनक और मौत, समुद्र में बह गया युवक; किनारे चट्टान पर बैठा था, तेज लहरों ने अचानक घसीट लिया, वीडियो डरावना
Goa Baga Beach Tragedy Man Washed Away in Sea Viral Video
Goa Man Washed Away in Sea: Reel बनाने की सनक जान ले रही है। गोवा के बागा बीच पर वीडियो बनाने के चक्कर में ही एक युवक समुद्र में बह गया और उसकी जान चली गई। यह युवक समुद्र किनारे एक चट्टान पर बैठा हुआ था। इसी बीच अचानक से समुद्र में तेज और ऊंची लहरें उठने लगीं। लेकिन युवक ने खतरे को जानबूझकर अनदेखा किया और यह वजह रही कि जबरदस्त तूफानी लहरों ने उसे समुद्र में घसीट लिया और अपने साथ बहा ले गईं। इस हादसे का वीडियो सामने आया है। जो कि डरावना है।
यह भी-
समुद्र में बचने के लिए मारे हाथ-पांव
समुद्र में गिरने के बाद युवक जान बचाने के लिए काफी हाथ-पांव मारता रहा। लेकिन समुद्र में उफनती लहरों के बीच वह खुद को बचा नहीं सका और बह गया। इस हादसे के चलते आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तुरंत ही खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी तलाश के बाद युवक का शव समुद्र से बरामद किया गया। पुलिस-प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से समुद्र तटों पर सतर्क रहने तथा ऊंची लहरों और चट्टानों के पास जाने से बचने की अपील की है।
वीडियो
कर्नाटक से आया पर्यटक था यह युवक
मिली जानकारी के अनुसार, समुद्र में बहने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। वह कर्नाटक से गोवा घूमने आया था। यानि एक पर्यटक था। मृतक युवक की पहचान कर्नाटक के बीजापुर के 33 वर्षीय साहस अशफाक मसाली के रूप में हुई है। फिलहाल यह हादसा एक बड़ी सीख है कि जहां भी घूमने जाइए, सावधान रहिए। ज़िंदगी रहेगी तो सब कर लेंगे। रील का शौक अगर जान लेने लगे तो ऐसे शौक का क्या फायदा? बड़े-बुजुर्ग भी कहते हैं कि पानी से मस्ती नहीं करनी चाहिए, नहीं तो ज़िंदगी मौत बनने में देर नहीं लगती।
यह भी-