इमारतें ध्वस्त, गुबार से भरा आसमान... वेनेजुएला में एक के बाद एक दो भूकंप से हर तरफ कोहराम

इमारतें ध्वस्त, गुबार से भरा आसमान... वेनेजुएला में एक के बाद एक दो भूकंप से हर तरफ कोहराम

Venezuela Earthquake

Venezuela Earthquake

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप के दो बड़े झटकों ( 7.1 और 7.5) से भारी तबाही मची है. कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. भूकंप का केंद्र मोंटाल्बन से 25 किलोमीटर दूर था. राजधानी काराकास में भूकंप का सबसे ज्यादा असर हुआ है. इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी कराकास में कुछ ही सेकंड में दो बड़े झटके महसूस किए गए. पहला झटका 7.1 जबकि दूसरा झटका 7.5 का था. कई इमारतें धराशाई हो गईं. लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए हैं. लोगों से घर खाली करने की अपील की गई है. स्थानीय समय के मुताबिक, भूकंप शाम 6 बजकर 04 मिनट पर आया. इसके कुछ ही सेकंड के बद दूसरा झटका लगा.

22 मंजिला इमारत पूरी तरह तबाह

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कराकास के अल्तामीरा इलाके में एक 22 मंजिला इमारत पूरी तरह तबाह हो गई. इसे पिछले 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप मान जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से आप तबाही के आलम का अंदाजा लगा सकते हैं.

बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका

अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग हताहत हुए हैं और कितना नुकसान हुआ है. USGS का कहना है कि भूकंप के दूसरे झटके के बाद भारी नुकसान और बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है.

अब सुनामी का कोई खतरा नहीं- सुनामी वॉर्निंग सेंटर

अमेरिका के सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा है कि अब सुनामी का कोई खतरा नहीं है. उन्होंने पहले दी गई चेतावनी को वापस ले लिया है. उस चेतावनी में प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स जैसे इलाकों में खतरनाक लहरें आने की आशंका बताई गई थी. वेनेजुएला की राजधानी काराकस के चाकाओ इलाके में 500 से ज्यादा इमरजेंसी कर्मचारी मलबे और टूटी इमारतों में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

वहां के मेयर ने यह जानकारी दी है. मेयर गुस्तावो ड्यूक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने बताया कि अब तक कम से कम 18 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है. वीडियो में उनके पीछे टूटी-फूटी इमारतें दिख रही थीं.

लोग अपने घरों से बाहर निकल आएं- गृह मंत्री कैबेलो

वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो कैबेलो ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों से बाहर निकल आएं. उन्होंने कहा कि अभी भूकंप के संभावित छोटे झटके और आ सकते हैं इसलिए लोग इमारतों के अंदर न रहें.

सरकारी चैनल VTV से फोन पर बात करते हुए कैबेलो ने कहा कि कोई भी इमारत के अंदर नहीं रहना चाहिए, क्योंकि मुख्य भूकंप में जो इमारतें पहले ही कमजोर हो गई हैं, आफ्टरशॉक्स उनको पूरी तरह गिरा सकते हैं. उन्होंने लोगों से सड़कों पर रहने और शांत रहने की अपील की. कैबेलो ने आगे कहा कि हमें इन मुश्किल हालातों का सामना मिलकर करना होगा.