Non banking company manager shot in the leg at Gopalganj
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

नॉन बैंकिंग कंपनी के क्रेडिट मैनेजर को बदमाशों ने गोली मारी:विरोध करने पर पैर में गोली मारी !

Non banking company manager shot in the leg at Gopalganj

Non company manager shot in the leg at Gopalganj

Gopalganj News:नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहा गांव के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक नॉन बैंकिंग कंपनी के कर्मी के पैर में गोली मार दी। घायल अवस्था में कर्मी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जख्मी की पहचान सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी श्याम मांझी के बेटा करण कुमार के रूप में की गई। घायल का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार करण बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की देर रात बेतिया से अपने घर सिवान जा रहे थे। इसी बीच वे जैसे ही तूरकाहां के समीप पहुंचे, एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने करण से उनका बैग और मोबाइल छीन लिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने जाते-जाते एक गोली पैर में दाग दी और फरार हो गए। घटना के बाद जख्मी युवक किसी तरह लहूलुहान होकर थावे थाना पहुंच गए। इसके बाद थावे थाना के पुलिस ने तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचित की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

यह भी पढ़े:

https://www.arthparkash.com/internet-services-again-started-by-goverment-in-sasaram

https://www.arthparkash.com/chirag-paswan-advised-government-to-remain-aware-so-that-such-incidents-does-not-happen-again

https://www.arthparkash.com/bihar-cm-nitish-kumar-met-with-mallikarjun-kharge