Noida Mercedes Fire Viral Video: टाइल मिस्त्री का भयंकर वाला बदला, टाइल्स लगवाने के बाद पैसे नहीं दिए तो फूंक डाली मर्सिडीज
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

टाइल मिस्त्री का भयंकर वाला बदला: टाइल्स लगवाने के बाद पैसे नहीं दे रहा था शख्स, गुस्से में आग से फूंक डाली उसकी मर्सिडीज

Noida Mercedes Fire Viral Video

Noida Mercedes Fire Viral Video

Noida Mercedes Fire Viral Video :  सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है| जिसमें एक शख्स एक मर्सिडीज को आग लगाता हुआ नजर आ रहा है| बताया जाता है कि, ये वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा का है और जो शख्स मर्सिडीज में आग लगा रहा है वह एक टाइल मिस्त्री है| इस टाइल मिस्त्री ने जिस मर्सिडीज में आग लगाई, वह उस शख्स की है जिसने इससे अपने घर में टाइल्स लगवाए थे लेकिन पैसे नहीं दिए| इसलिए बदले में इस टाइल मिस्त्री ने उसकी मर्सिडीज आग से फूंक डाली| टाइल मिस्त्री इस समय पुलिस के कब्जे में है और उसने ही यह बात बताई है|

वीडियो में क्या दिखता है?

वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं कि टाइल मिस्त्री सामने से बाइक पर सवार होकर चला आ रहा है| सिर पर हेलमेट लगा रखा है| टाइल मिस्त्री की बाइक सीधा मर्सिडीज के आगे आकर रुकती है| इसके बाद वह उतरता है और अपने आस-पास के माहौल को देखता है और मौका पाते ही खड़ी मर्सिडीज के पास पहुंचकर उसपर पेट्रोल छिड़क उसमें आग लगा देता है| आग लगाने के समय भी टाइल मिस्त्री ने सिर में हेलमेट लगा रखा होता है| इधर, आग लग जाने के बाद टाइल मिस्त्री तुरंत दौड़कर बाइक के पास आता है, जिस पर बैठकर वहां से भाग जाता है। इधर, घटना के बाद कार मालिक पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराता है|

बार-बार मांगने पर भी नहीं दे रहा था पैसे

टाइल मिस्त्री के अनुसार, टाइल्स लगवाने के बाद मर्सिडीज मालिक ने उसे कुछ पैसे दे दिए जबकि लगभग दो लाख के आस-पास रूपए बकाया रहा| जिसे उसने बाद में देने को कहा| लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद और उसके बार-बार मांगने के बावजूद भी वह पैसे देने की आनाकानी कर रहा था| ऐसे में उसने नाराजगी में यह कदम उठाना उचित समझा|