जयपुर की अनु मीणा आत्महत्या मामले में नया मोड़, आरोपी पति के परिवार ने दी सफाई

जयपुर की अनु मीणा आत्महत्या मामले में नया मोड़, आरोपी पति के परिवार ने दी सफाई

New Twist in Jaipurs Anu Meena Suicide Case

New Twist in Jaipur's Anu Meena Suicide Case

New Twist in Jaipur's Anu Meena Suicide Case, जयपुर की अनु मीणा आत्महत्या मामले में नई बात सामने आई है. आरोपी XEN पति गौतम मीणा के ताऊ और उसके चचेरे भाई ने अलग ही सुनाई है. ताऊ का कहना है कि गौतम ने अपनी प्रॉपर्टी अन्नू के नाम करवा दी थी. हालांकि, अनु मीणा के भाई नीरज ने खंडन किया कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है. वहीं, गौतम के चचेरे भाई मनीष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को इनकार कर दिया और कहा कि वह गौतम से कभी-कभी मिलता था. फिलहाल आरोपी XEN पति गौतम मीणा एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार है.

गौतम के माता-पिता की हो चुकी है मौत

दरअसल, आरोपी गौतम मीणा का पैतृक घर जयपुर से 40 किलोमीटर दूर चौमूं के चीथवाड़ी गांव में है. NDTV की टीम मंगलवार को जब गौतम मीणा के गांव पहुंची तो गांव में खेत के बीचो-बीच गौतम का घर बना हुआ है. गौतम के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. उसके ताऊ ने गौतम को 12वीं तक पढ़ाया. 12वीं के बाद गौतम जयपुर में आ गया और वहां उसके मामा मामी ने आगे की पढ़ाई करवाई. फिलहाल गौतम के घर पर सन्नाटा पसरा है. वह कभी कभी ही गांव में अपनी पत्नी अन्नू के साथ आता था. 

चौमूं के चीथवाड़ी गांव में XEN गौतम मीणा का घर

चौमूं के चीथवाड़ी गांव में XEN गौतम मीणा का घर

अनु के सुसाइड के बाद बैठे थे दोनों पक्ष

अभी गांव के घर में उसके ताऊ, चाचा और परिवार के अन्य लोग रहते हैं. गौतम के ताऊ प्रहलाद मीणा ने बताया कि उन्हें न्याय पर यकीन है, अगर  गौतम ने गलत किया है तो कार्रवाई हो. ताऊ ने आगे कहा कि अनु आत्महत्या के बाद गांव में दोनों पक्ष बैठे थे. इस दौरान अन्नू के परिवार ने बेटा और बेटी को गोद लेने की बात कही और दोनों बच्चों का नॉमिनी दोनों मामा को बनाने को कहा. इस बात को गौतम ने मना कर दिया, उन्होंने कहा कि मैं जीवित हूं और उसके मामा को नॉमिनी नहीं बना सकता.

दहेज के आरोप पर क्या बोले गौतम के ताऊ

ताऊ प्रहलाद ने बताया कि गौतम ने अपनी प्रॉपर्टी अन्नू के नाम करवा रखी थी. अनु के साथ मारपीट और टॉर्चर के आरोपों पर ताऊ ने कहा, "गौतम उससे मारपीट और मेंटली टॉर्चर करता था तो उनके पास उसके घरवालों ने कभी शिकायत क्यों नहीं की. अगर शिकायत करते तो गौतम को समझाते." दहेज के आरोप को ताऊ प्रहलाद ने नकार दिया और कहा कि उन्होंने किसी प्रकार दहेज की डिमांड नहीं की.

वहीं गौतम के चचेरे भाई मनीष मीणा ने बताया कि वह अपने भाई से कभी कभी मिलते थे. जबकि मुहाना थाना में दर्ज मुकदमे में अनु मीणा के भाई नीरज ने आरोप लगाया कि गौतम के साथ बैठकर दारू पीने वाला मनीष मीणा भी मारपीट और टॉर्चर करने के अपराध शामिल है. अनु के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनीष ने भी गौतम को उसकी बहन को जान से मारने के लिए उकसाया.