24 मई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, पटना-गुरुग्राम में राहत तो चेन्नई में बढ़े दाम
- By Gaurav --
- Sunday, 24 May, 2026
New Petrol-Diesel Prices
ग्लोबल मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव और देश के टैक्स स्ट्रक्चर के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने 24 मई को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच आज देश के कई शहरों में उपभोक्ताओं को मिले-जुले संकेत मिले हैं।
नई दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल ₹99.51 और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है, जबकि मुंबई में पेट्रोल ₹108.45 और डीजल ₹95.02 प्रति लीटर के पुराने भाव पर ही मिल रहा है।
वहीं पटना के लोगों को आज राहत मिली है। यहां पेट्रोल 53 पैसे सस्ता होकर ₹110.47 प्रति लीटर और डीजल 50 पैसे घटकर ₹96.53 प्रति लीटर पर आ गया है।
नोएडा में भी पेट्रोल और डीजल दोनों 19-19 पैसे सस्ते हुए हैं। इसके अलावा गुरुग्राम में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है, जिससे वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली है।
दूसरी ओर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यहां पेट्रोल ₹105.38 प्रति लीटर बिक रहा है।
इसके अलावा बेंगलुरु, जयपुर और हैदराबाद में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 3 पैसे सस्ता हुआ है।
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और स्थानीय टैक्स ढांचे के आधार पर रोजाना ईंधन की कीमतों में बदलाव किया जाता है।