ट्रक युनियन दभोटा की नई कार्यकारिणी गठित । राजेन्द्र पाल मिन्टू बने नए प्रधान ।
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

ट्रक युनियन दभोटा की नई कार्यकारिणी गठित । राजेन्द्र पाल मिन्टू बने नए प्रधान ।

New executive of Truck Union Dabhota

New executive of Truck Union Dabhota

नालागढ 2 नवम्बर 
नयना वर्मा:  
औधोगिक नगरी बीबीएन के  दभोटा में  गत दिवस  ट्रक युनियन दभोटा के चुनाव  सर्व सम्मति के साथ सम्मपन्न  हो गए । मिली जानकारी के मुताबिक  दभोटा युनियन में करीब 165 गाडियां  चल रही है  और इस युनियन में 150 सदस्यता प्राप्त  सदस्य है ।  हर साल की तरह इस साल भी सर्व सम्मति के साथ  युनियन का चुनाव  सम्मपन हो गया  इस बार प्रधानी की  बागडोर राजेन्द्र पाल मिन्टू को सौपी गई  जबकि  उप प्रधान हरि सिंह  को  बनाया गया । सचिव विक्रम सिंह  और कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह को  बनाया गया है । ट्रक युनियन में पिछले दिनो चली  आपसी खींचतान  इस चुनाव के बाद शांत हो गई ।  नए पुराने सदस्यो नेे  आपसी तालमेल से सर्व सम्मति  के साथ इस कार्यकारिणी को चुना । नवनियुक्त  प्रधान राजेन्द्र पाल मिन्टू  ने हिम  नयन न्यूज को बताया कि वह सभी को साथ ले कर चलेगे और ट्रक युनियन दभोटा को नई उंचाईयो तक ले जाने का प्रयास करेंगे ।

यह पढ़ें: तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है कांग्रेस : शाह