झारखंड: नए डिप्टी कलेक्टर्स की जिला स्तर पर तैनाती, प्रशिक्षण के लिए आदेश जारी
New Deputy Collectors Posted at District Level
रांची। New Deputy Collectors Posted at District Level, झारखंड सरकार ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के माध्यम से नियुक्त डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण के लिए पोस्टिंग के आदेश जारी किया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में जारी विभिन्न विभागीय अधिसूचनाओं (संख्या 6888 दिनांक 27.11.2025, 7382 दिनांक 16.12.2025, 7547 दिनांक 22.12.2025 तथा अधिसूचना संख्या 01 दिनांक 01.01.2026) के आधार पर चयनित एवं नियुक्त अधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित जिलों में प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है।
बिहार के 10 और यूपी के 3 अधिकारी
जारी अधिसूचना में बिहार के 10 और उत्तर प्रदेश के 3 अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा, राजस्थान के 1, हरियाणा 2 और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (पूर्वी और दक्षिण पश्चिम) के 2 अधिकारी शामिल हैं।