नीट 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिहार के सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़

नीट 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिहार के सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़

1000217992

NEET 2026 paper leak reveals major details

गिरियक। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बिहार में सक्रिय सॉल्वर गैंग के पर्दाफाश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई को हुई परीक्षा को रद कर दिया है। मामले में बिहार के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि इस गिरोह का मास्टरमाइंड उज्जवल उर्फ राजा बाबू अभी फरार है। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि उज्जवल उर्फ राजा बाबू पावापुरी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह पावापुरी के मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहता था। वह पिछले तीन वर्षों से लगातार फेल हो रहा था। 

इसी दौरान उसने कथित तौर पर सॉल्वर गैंग से संपर्क कर नेटवर्क खड़ा किया और खुद मास्टरमाइंड बन बैठा। जिसके बाद सॉल्वर गिरोह नीट जैसी परीक्षा पास कराने के लिए

अभ्यर्थियों से 50 से 60 लाख रुपये तक वसूलता था

जानकारी के अनुसार शुरुआती चरण में 2 से 5 लाख रुपये एडवांस लिए जाते थे। इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर असली अभ्यर्थी की जगह सॉल्वर बैठाने की पूरी व्यवस्था की जाती थी। 5 एडवांस के तौर पर लेने के बाद वह अभ्यर्थियों का सारे सर्टिफिकेट अपने पास रखता था। 

बता दें कि दो मई की रात पावापुरी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो ब्रेज्जा और स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी गाड़ियों से संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में नकदी और दस्तावेज मिले। मोबाइल फोन की जांच में एडमिट कार्ड, अभ्यर्थियों से चैट और पैसों के लेन-देन के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।

कई जिलों में फैला था नेटवर्क, लगातार छापेमारी

पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क नालंदा के अलावा मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, जमुई समेत कई जिलों में फैला हुआ था। आरोपितों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। अब तक कुल सात आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पावापुरी थाना अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि कि मास्टरमाइंड उज्जवल उर्फ राजा बाबू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।