Nayab Singh Saini will be the new Chief Minister of Haryana
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Haryana Breaking : नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला, शाम पांच बजे राजभवन में लेंगे शपथ

Naib-Singh-Saini-2

Nayab Singh Saini will be the new Chief Minister of Haryana

Nayab Singh Saini will be the new Chief Minister of Haryana : चंडीगढ़।  एक साधारण परिवार से ताल्लुख रखने वाले नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें विधायक दल की मीटिंग में नेता चुन लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। यानि अब एक गैर जाट और ओबीसी समाज से जुड़ा व्यक्ति मुख्यमंत्री होगा। ठीक इसी तरह का फेरबदल गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने किया था जिसका जबरदस्त फायदा भाजपा की विधानसभा की सीटों में बढ़ोतरी से देखने को मिला। इसकी पटकथा कल हरियाणा में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान ही लिखी जा चुकी थी। जाट समाज का हरियाणा की राजनीति में मुख्यमंत्री पद के लिए महत्वपूर्ण स्थान रहता है लेकिन ओबीसी समाज का मुख्यमंत्री बनाकर प्रधानमंत्री ने नया संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों  में ही जहां मनोहर लाल की तारीफ कल अपने हरियाणा दौरे के दौरान की थी वहीं नायब सैनी के नाम की ओर भी इशारा किया था। फिलहाल नायब सिंह सैनी हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कुरुक्षेत्र के सांसद हैं। 

नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वे साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी। नायब सिंह सैनी सरकार बनाने का दावा करने राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया। शाम 5 बजे वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

यहां यह बताना जरूरी है कि एक साधारण व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले नायब सिंह सैनी जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं और पहली बार विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल का ही उन्हें आशीर्वाद मिलता रहा और उन्ही के आशीर्वाद से आज मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हो रहे हैं। गत सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी जब मुख्यमंत्री की तारीफ कर रहे थे तो उसी समय पीएम मोदी ने नायब सिंह सैनी की तरफ आंखों-आंखों जो इशारा किया उसी का फल आज प्रदेश की जनता को देखने को मिल रहा है। \

 

ये भी पढ़ें....

हरियाणा में टूटा भाजपा जजपा गठबंधन ,राज भवन पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

 

ये भी पढ़ें....

मनोहर लाल लेंगे तीसरी मर्तवा नए सिरे से पूरी कैबिनेट के साथ 4:00 बजे लेंगे शपथ