Must read today's horoscope

Aaj Ka Rashifal: जरूर पढ़ें आज का राशिफल, आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Must read today

जरूर पढ़ें आज का राशिफल

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 19 February 2023: आज 19 फरवरी, 2023 रविवार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। पंचांग के अनुसार आज वरीयान योग दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक रहेगा और श्रवण नक्षत्र आज दोपहर 01 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज राहुकाल शाम 05 बजकर 09 मिनट से शाम 06 बजकर 44 मिनट तक रहेगा और आज आडल योग समय सुबह 06 बजकर 03 मिनट से दोपहर 01 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। दिशाशूल पश्चिम है। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी रिश्तेदार या स्वजन से तनाव मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

व्यावसायिक मामलों में तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। धार्मिक क्षेत्र में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

 

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।