CM Mohan Yadav Helicopter: मध्य प्रदेश CM का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते वक्त गड़बड़ाया; कुछ सेकेंड के लिए घबरा गए लोग

मध्य प्रदेश CM का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते वक्त गड़बड़ाया; अचानक पीछे की ओर जाने लगा, कुछ सेकेंड के लिए घबरा गए लोग, वीडियो

MP CM Mohan Yadav Helicopter Viral Video News

MP CM Mohan Yadav Helicopter Viral Video News

CM Mohan Yadav Helicopter: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में उस समय कुछ सेकेंड के लिए अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और आम लोग घबरा गए। जब यहां मध्य प्रदेश CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते वक्त अचानक गड़बड़ा गया। टेक-ऑफ करने के दौरान हेलीकॉप्टर ने उल्टी उड़ान भर दी। मतलब पीछे की ओर खिसकने लगा। देखने पर ऐसा लग रहा था कि जैसे हेलीकॉप्टर तकनीकी कारणों से अनकंट्रोल हो गया है। यह स्थिति देख कुछ पल के लिए मौके का माहौल सांसें थमा देने वाला हो गया और सभी की नजरें हेलीकॉप्टर पर टिक गईं। हेलीकॉप्टर के अंदर सीएम मोहन यादव सवार थे।

पायलट ने संभाल ली स्थिति

हालांकि हेलीकॉप्टर के पायलट ने बेहद सूझबूझ और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए स्थिति को संभाल लिया। पायलट ने संतुलन बनाने के साथ सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए हेलीकॉप्टर के सुरक्षित तरीके से उड़ान भरने में सफलता हासिल की। इसके बाद जब हेलीकॉप्टर सुरक्षित आसमान में पहुंचा, तब वहां मौजूद अधिकारियों और लोगों ने राहत की सांस ली। मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि, पिछले दिनों से जिस तरीके से प्लेन और हेलीकॉप्टर क्रैश हुए हैं। इन घटनाओं से लोग डरे हुए हैं।