Hafiz Saeed Extradition To India| पाकिस्तान से भारत लाया जाएगा आतंकी हाफिज सईद; 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

पाकिस्तान से भारत लाया जाएगा क्रूर आतंकी हाफिज सईद; 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है, विदेश मंत्रालय का बयान सुनिए

Most Wanted Terrorist Hafiz Saeed Extradition To India From Pakistan

Most Wanted Terrorist Hafiz Saeed Extradition To India From Pakistan

Hafiz Saeed Extradition To India: पाकिस्तान के खूंखार और क्रूर आतंकी हाफिज सईद को अब भारत लाने की तैयारी की जा रही है। ताकि उसके नीच कर्मों की सजा उसे दी जा सके। बता दें कि, भारत सरकार ने पाकिस्तान से आतंकी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया है। भारत सरकार ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए पाकिस्तान को संबन्धित दस्तावेज़ भेजे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि संबंधित व्यक्ति (हाफिज सईद) भारत में कई मामलों में वांछित है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी भी है। इस संबंध में, हमने पाकिस्तान सरकार से उसे भारत को सौंपने के लिए कहा है ताकि एक विशेष मामले में उसके खिलाफ अदालत में ट्रायल किया जा सके. हमने उसके प्रत्यर्पण के लिए सहायक दस्तावेज पाकिस्तान को भेजे हैं। बागची ने कहा कि हम उन सभी गतिविधियों को चिह्नित कर रहे हैं, जिनके लिए वह वांछित है।

 

भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है हाफिज सईद

हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया है। वह अपने लश्कर आतंकियों के साथ आएदिन भारत को दहलाने की साजिश रचता रहता है। इससे पहले भी वह भारत में तमाम आतंकी साज़िशों में शामिल रहा है। खासकर 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड के तौर पर हाफिज सईद विख्यात है।

साल 2008 में हाफिज सईद ने ही मुंबई में आतंकी हमलों की साजिश की थी और अपने आतंकी भेजकर मुंबई में जगह-जगह गोलीबारी और बम धमाके करवाए थे। इन हमलों से पूरा भारत दहल उठा था। जबकि मुंबई में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में विदेशी नागरिक भी थे। इसलिए हाफिज सईद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है और इसे यूएन ने भी अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित कर रखा है।